ब्यूरोक्रेट्स

DEO-BEO का परफार्मेंस 1 मार्च से 14 मई तक चलने वाला अभियान करेगा तय……बाहरी एजेंसी करेगी मानिटरिंग… शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र

रायपुर 25 फरवरी 2022। कोरोना काल में प्रभावित हुई बच्चों की पढ़ाई में सुधार के लिए शिक्षा विभाग बड़े स्तर पर तैयारी कर रहा है। 1 मार्च से 14 मई तक राज्य से शासकीय स्कूलों में विशेष अभियान चलाया जायेगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई का आकलन हो सके। शिक्षा सचिव ने इसे लेकर सभी डीईओ को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि कोरोना की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। बच्चों की पढ़ाई में सुधार के लिए एक अभियान 1 मार्च से 14 मई तक चलायी जायेगी।

इस अभियान के संचालन की जिम्मेदारी बीईओ को दी जायेगी, जो बच्चों की पढ़ाई की मानिटरिंग के साथ-साथ उनकी उपलब्धियों का भी आकलन करेंगे। खास बात ये है कि पढ़ाई की गुणवत्ता सुधार के लिए चलाये जाने वाले अभियान की निगरानी एक बाहरी एजेंसी करेगी। शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि इस अभियान की सफलता के आधार पर डीईओ और बीईओ की परफार्मेंस का आकलन किया जायेगा।

Back to top button