मनोरंजन

KBC 14 के मंच पर खुले अमिताभ बच्चन के दिल के राज, बोर्डिंग स्कूल की अपनी क्रश का बताया किस्सा…

मुंबई 26 अक्टूबर 2022: अमिताभ बच्चन अक्सर अपने शो कौन बनेगा करोड़पति में कंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेलते हुए खूब मस्ती करते हैं। कई बार वह कंटेस्टेंट्स से उनकी पर्सनल लाइफ पर बात करते हैं तो कई बार अपनी बातें भी शेयर करते हैं। अब हाल ही में बिग बी ने अपनी स्कूल लाइफ का एक्सपीरियंस शेयर किया है। दरअसल, शो में कंटेस्टेंट्स साहिल शिंदे आए जो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के थर्ड इयर के स्टूडेंट हैं। बिग बी ने साहिल से बात करते हुए अपने स्कूल के दिनों को लेकर बात की और साथ ही अपने उन दिनों के क्रश के बारे में भी बताया। बिग बी ने बताया कि जब वह स्कूल में थे तो एक होस्टल में रहते थे। उन्हें उस दौरन एक लड़की पसंद थी जो उनकी बहन के स्कूल में थीं। तो वह वहीं जाया करते थे। बिग बी बोले, ‘मेरी बहन का स्कूल पास के एक एरिया में था और वहां की एक लड़की को मैं पसंद करता था।’

बिग बी ने आगे बताया कि वह उन्हें इतना पसंद करते थे कि वह उससे मिलने के लिए एक बड़ी खाई को पार करते थे। फिर बिग बी ने साहिल से पूछा कि क्या वह किसी को पसंद करते हैं तो वह मना करते हैं। लेकिन फिर जब साहिल का वीडियो शुरू हुआ तो वह सच बताते हैं। उनके दोस्त फिर बिग बी से कहते हैं कि वह स्कूल के दिनों से किसी लड़की को पसंद करते हैं।

बिग बी फिर कहते हैं कि आप शो में झूठ नहीं बोल सकते और अब क्योंकि हमें पता लग गया है कि आप किसी को पसंद करते हो तो अब हमें उसके बारे में बताएं। इसके बाद प्रोमो वहीं खत्म हो जाता है।

इसके बाद बिग बी ने कंटेस्टेंट से पूछा कि आपकी जिंदगी में कोई लड़की-वड़की हैं या नहीं। इस पर कंटेस्टेंट ने ना में सिर हिलाया। अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर पूछा कि वह शेयर कर सकते हैं। साहिल के फिर से ना कहने पर बिग बी ने एक वीडियो चला दिया, जो कंटेस्टेंट के दोस्तों का था। वीडियो में साहिल के फ्रेंड्स ने उनका भंडा फोड़ते हुए बता दिया कि वह स्कूल टाइम से किसी को पसंद करते हैं, जिसके बारे में किसी को पता नहीं है। इसके बाद अमिताभ ने कंटेस्टेंट की क्साल लगाते हुए कहा, “इस मंच पर आप झूठ नहीं बोल सकते हैं। अच्छा चलिए अब तो बता ही दीजिए की वह कौन है।”

बिग बी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म गुड बाय में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, नीना गुप्ता लीड रोल में थे। फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। वहीं अब वह फिल्म उंचाई में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बिग बी के साथ अनुपम खेर, बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं।

इसके अलावा वह फिल्म प्रोजेक्ट के में नजर आने वाले हैं। प्रोजेक्ट के में उनके साथ दीपिका पादुकोण और प्रभास लीड रोल में हैं।

Back to top button