टॉप स्टोरीज़

शिकारी खुद यहां शिकार हो गया : …जाल लगाकर बैठा था शिकारी, तभी पहुंच गये फारेस्ट गार्ड, जानिये फिर क्या हुआ..

धमतरी 12 जून 2022। एक शिकारी को वन विभाग के अधिकारियों ने रंगे हाथों दबोच लिया। शिकारी अपने जाल को बिछाकर पक्षियों का शिकार करने की फिराक में बैठा था। इसी बीच वन विभाग के अधिकारियों इसकी सूचना मिल गयी, जिसके बाद वन विभाग के कर्मियों ने जाकर शिकारी को गिरफ्तार कर लिया। मामला सीतानदी टाईगर रिजर्व के रिसगांव रेंज के जंगल का है।

जानकारी के मुताबिक सीतानदी उदंती टाईगर रिजर्व के उपनिदेशक एवं सहायक संचालक गरियाबंद के निर्देश पर रेंजर बीएस राजपूत टीम सहित रिसगांव रेंज के मुँहकोट बीट में कक्ष क्रमांक 220 पर पेट्रोलिंग के निकले थे …उसी दौरान न जंगल में वन विभाग पक्षियों के पानी पीने के बनाये गए झिरिया में एक शिकारी पक्षियों के शिकार के लिए कर्रा पडाव नाला पर जाल बिछाकर घात लगाये बैठा था।

वन विभाग ने शिकारी लच्छन राम उम्र 47 वर्ष निवासी नया पारा खल्लारी को गिरफ्तार कर उसके पास से वाहन, हथियार, जाल, गंजी (बर्तन), माचिस, थैला बरामद किया है…और आरोपी को न्यायालय नगरी के समक्ष पेश कर रिमाण्ड में लिया गया। इस कार्यवाही में रिसगांव रेंज के रेंजर बीएस राजपूत,डिप्टी रेंजर देवशरण साहू ,वनरक्षक राजेंद्र सिन्हा सहित टीम की योगदान रहा…

Back to top button