क्राइम

पेड़ से लटकी दो नाबालिग बहनों की लाशें मिलने से हड़कंप, पुलिस ने 6 आरोपी को किया गिरफ्तार…

लखीमपुर 15 सितम्बर 2022 : लखीमपुर खीरी केस में योगी की पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। 24 घंटे के भीतर ही इस केस से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही 2 बहनों की मौत मामले में रेप और हत्या का केस दर्ज किया गया है। पॉक्सो एक्ट में पुलिस ने ये केस दर्ज किया है। बता दें कि कल 2 नाबालिग बहनों की लाश पेड़ से लटकी मिली थी जिसके बाद योगी सरकार ने तेजी से एक्शन लेते हुए आरोपियों को दबोच लिया है।

लखीमपुर खीरी केस में दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके हुए मिलने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी कि आरोपियों ने पहले लड़कियों से दोस्ती की और फिर रेप के बाद हत्या कर दी। दो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। दोनों लड़कियों की हत्या गला दबाकर की गई और हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं और लालपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों ने सक्ष्यों को मिटाने की भी कोशिश की थी। आरोपी दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए थे। लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था। परिवार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा। आरोपियों ने लड़कियों की मर्जी के खिलाफ संबंध बनाए। धारा 302, 376 और POCSO के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बुधवार की शाम निघासन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में पेड़ पर फंदे से लटकते दो लड़कियों के शव मिले. दोनों लड़कियां दलित समुदाय की हैं। एसपी संजीव सुमन और एडिश्नल एसपी अरुण कुमार सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाराज ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया।

सूत्रों ने बताया कि मृत लड़कियों की मां का आरोप है कि पड़ोस के गांव के रहने वाले तीन युवकों ने उसकी बेटियों को उनकी झोपड़ी के पास से अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं और मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता लग सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लखीमपुर खीरी डबल मर्डर मामले में बड़ी बातें

• लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग दलित बहनों की हत्या के मामले में पुलिस ने सोहेल, जुनैद समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले को सुलझाने का दावा करते हुए कहा है कि इसमें शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

• गिरफ्तार किए गए छह लोगों में मृतक लड़कियों के पड़ोस का एक युवक भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इसने कथित तौर पर लड़कियों को तीन अन्य लोगों से मिलवाया था, लेकिन वह घटना स्थल पर नहीं था।

• पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने कहा कि अपराध को अंजाम देने वाले तीन और छिपाने की कोशिश में उनकी मदद करने वाले दो दूसरे गांव के रहने वाले हैं। छोटू के अलावा सभी लड़के लखीमपुर खीरी के लालपुर गांव के रहने वाले थे। छोटू जो लड़कियों का पड़ोसी था उसने दोनों लड़कियों को इन लड़कों से मिलवाया था।

• यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों के संरक्षण अधिनियम के अलावा, सभी छह पर हत्या और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जबरन अपहरण नहीं किया गया था। दोस्त थे, इसलिए उन पर वो भरोसा करती थीं। जबकि उनकी मां ने आरोप लगाते हुए कहा था कि तीन युवकों ने उनकी बेटियों को जबरन अगवा किया था।

• दोनों सगी बहनों का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों का पैनल कर रहा है। एसपी संजीव सुमन ने कहा कि इसकी वीडियोग्राफी की जाएगी, और पीड़ितों के परिवार के कुछ सदस्य अंदर होंगे। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि हम वह सब कुछ करेंगे जो परिवार चाहता है।

Back to top button