स्पोर्ट्स

VIDEO : इस क्रिकेटर की गर्ल फ्रेंड ने सरेआम जड़े थप्पड़…. रिलेशनशिप में कर रहे थे चीट! वीडियो आया सामने….

नई दिल्ली 19 जनवरी 2023 ऑस्ट्रेलिया को 2015 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले कप्तान माइकल क्लार्क का रिश्ता अक्सर विवादों से गहरा रहा है। साल 2019 में अपनी पत्नी काइली से शादी से 7 साल बाद तलाक ले लिया था। उनका ये तलाक 300 करोड़ में हुआ था। लेकिन अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद भी क्लार्क बाज नहीं आए और अब एक नए मामले में इस क्रिकेटर का नाम सामने आ रहा है। खबर है कि क्लार्क ने अपनी नई गर्लफ्रेंड का साथ चीटिंग की है। यहां तक कि इस क्रिकेटर को सरेआम उनकी प्रेमिका ने चांटा भी मारा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/SuperCoachIQ/status/1615671526736678912

माइकल क्लार्क और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच सड़क पर हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे की वजह प्यार में बेवफाई है. क्लार्क की गर्लफ्रेंड ने उनपर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया है. इसके बाद ही दोनों के बीच सड़क पर मारपीट हुई. गर्लफ्रेंड जेड यारब्राऊ ने क्लार्क पर थप्पड़ और मुक्के बरसाए. बाद में ये भी देखने को मिला कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने अपनी गर्लफ्रेंड की बहन के पति को भी मुक्का दे मारा. क्लार्क की गर्लफ्रेंड जेड यारब्राऊ की बहन ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टीवी होस्ट हैं.


वीडियो आया सामने
एक सार्वजनिक पार्क में इस कपल के बीच हाथापाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। डेली टेलीग्राफ के मुताबिक क्लार्क इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। वो खुद पर लगे आरोपों के बाद अपनी बेटी तक की कसम खा रहे हैं। क्लार्क ने कहा कि उन्होंने अपनी प्रेमिका के साथ चीट नहीं किया। क्लार्क ने कहा, ”मैं कसम खाता हूं.., यह सच नहीं है। मैं अपनी बेटी की कसम खाता हूं, अपनी बेटी की जिंदगी की।”

डेली टेलीग्राफ ने इस पूरी घटना का एक भी पोस्ट किया है, जिसमें क्लार्क को लड़तो देखा जा सकता है। क्लार्क इस वीडियो में शर्टलेस नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी प्रेमिका जोर-जोर से उनके ऊपर चीख रही हैं और थप्पड़ मार रही हैं।

पहले भी फंसे हैं क्लार्क
ये पहला मामला नहीं है जब चीटिंग के चलते माइकल क्लार्क फंसे हैं। साल 2018 में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में यह खबर आई थी कि माइकल क्लार्क का अपनी असिस्टेंट से अफेयर चल रहा है। उस वक्त क्लार्क की कुछ प्राइवेट फोटोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

Back to top button