बिग ब्रेकिंग

दर्दनाक सड़क हादसा: चलती बस में लगी आग, आग लगने से 11 लोग जिंदा जले, 30 झुलसे….

नासिक 08 अक्टूबर 2022 : महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार-शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद बस आग का गोला बन गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई बस यात्री घायल हुए हैं।

महाराष्ट्र के नासिक में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक बस में आग लगने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात हुआ है। स्लीपर बस होने के चलते यात्री हादसे वक्त सो रहे थे। फिलहाल, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

महाराष्ट्र के नासिक एक बस में भीषण आग लग गई। आग में झुलसने से कम से कम 11 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हुए हैं। नासिक पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार बीती रात यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस में आग लग गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। पुलिस का कहना है कि हादसे के शिकार लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से 11 लोगों को डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। जबकि कई घायलों का इलाज जारी है। इनके अलावा, 30 यात्री जख्मी हुए हैं। बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी। दुर्घटना सुबह 5:15 बजे की है।

इधर, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर दुख जतकाया है और हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है। हादसे में घायल हुए लोगों को ₹50,000 देने का भी ऐलान किया है।

हादसा नासिक-औरंगाबाद रूट पर नंदूरनाका के पास हुआ। ऐसा कहा जा रहा है कि यह बस चिंतामणि ट्रेवल्स की थी। खबर है कि हादसे का शिकार हुई बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। करीब 11 लोगों की मौत के बाद भी कई यात्रियों के बस में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। इधर, दमकलें भी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी हुई है।

दुर्घटनाग्रस्त हुई बस यवतमाल से मुंबई की ओर जा रही थी। यह हादसा सुबह 4 बजे के आसपास हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के वक्त यात्री सो रहे थे और उन्हें बचने का मौका नहीं मिला। आंकड़े बताते हैं कि लगभग 30 लोग इसमें झुलस गए हैं।

Back to top button