पॉलिटिकल

टीएस का ट्वीट : रविंद्र चौबे को पंचायत मंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर सिंहदेव ने किया ट्वीट …

रायपुर 21 जुलाई 2022। पंचायत मंत्री से टीएस सिंहदेव का इस्तीफा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकार लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टीएस सिंहदेव के पंचायत विभाग की जिम्मेदारी रविंद्र चौबे को दी है। इधर, रविंद्र चौबे को पंचायत मंत्री की जिम्मेदारी दिये जाने पर टीएस सिंहदेव ने बधाई दी है। सिंहदेव ने ट्वीट कर लिखा है…

आपको बता दें कि पिछले दिनों मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपनी नाराजगी जताते हुए पंचायत मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वो सदन के सत्र में अभी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। पिछले दो दिनों से सदन में टीएस सिंहदेव के मसले पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई थी, लिहाजा आज शाम गतिरोध खत्म करने के मकसद से राज्य सरकार ने पंचायत मंत्री का प्रभार अब रविंद्र चौबे को दे दिये। सिंहदेव ने कैबिनेट के अनुभवन सहयोगी रविंद्र चौबे को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी है।

Back to top button