हेडलाइन

CG ब्रेकिंग : जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, इलाके में बढ़ाई गयी सर्चिंग

सुकमा 27 जून 2023। छत्तीसगढ़ के सुकमा से एक बड़ी खबर आ रही है। यहाँ पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक नक्सली मारे जाने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक सुकमा के धूर नक्सल प्रभावित इलाके एराबोर थाना इलाके के सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की जानकारी मिल रही है। जहाँ जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है।

हालांकि मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। बताया जा रहा है की इलाके में जवानों द्वारा सर्चिंग बढ़ा दी गयी है।

Back to top button