हेल्थ / लाइफस्टाइल

चोरी का अनोखा मामला, 120 बोरी धान पार: मंडी ले जाने किसान ने शाम को बाड़ी में रखकर आया सैकड़ों बोरी धान……अज्ञात चोरों ने रातो – रात कर दिया पार, सुबह जाकर देखा तो….

जांजगीर 29 दिसंबर 2022: जिले के अकलतरा इलाके से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ अज्ञात चोरों ने एक किसान के बाड़ी में रखे 120 बोरा धान को पार कर दिया। किसान को जब इस बात की जानकारी हुई तो किसान सकते में आ गया। वहीँ पुलिस भी हैरान रह गयी। यह चोरी की पुरी घटना अकलतरा के पोड़ी की देर रात की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पोड़ी का किसान संकल्प सिंह बीते कल अपने बाड़ी में धान की फसल का मिसाई कर धान को मंडी लेकर जाने के लिये बोरी में भरकर रख दिया। काम खत्म कर किसान देर शाम अपने परिवार के साथ अपने घर चला गया। सुबह जाकर देखा तो धान बाड़ी में नहीं था।अज्ञात चोरों ने धान की चोरी कर फरार हो गये थे। जिसे देख किसान और उसका परिवार हैरान हो गये। आखिर उनके खुन -पसीने की कमाई और मेहनत पर चोरों ने धावा बोल दिया था।

पीड़ित किसान ने इस बात की शिकायत अकलतरा थाने में की है। वहीँ पुलिस किसान की शिकायत पर मामले की जांच में जुट गयी है। और अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।

Back to top button