हेल्थ / लाइफस्टाइल

पाचन क्रिया के लिए डाइट में शामिल करें गुड़, घी और केला, एक्सपर्ट से जानें..

दिल्ली 29 जनवरी2024|आज के समय में ज्यादातर लोगों को मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, लाइफस्टाइल और खाने की आदतों में हुए बदलाव की वजह से लोगों को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाहर का जंक फूड लोगों की पाचन क्रिया खराब होने का एक मुख्य कारण माना जाता है। वहीं, डेस्क जॉब की वजह से लोगों की शारीरिक गतिविधियों में कमी आई है। ऐसे में लोगों की पाचन क्रिया प्रभावित होने से वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

पाचन क्रिया प्रभावित होने से लोगों को कब्ज, गैस, अपच और बदहजमी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लोगों की इन्हीं समस्या को लेकर सीक्रेट्स ऑफ गुड सीजन 2 में सेलिब्रिटी को डाइट सलाह देने वाली न्यूटिशिनिस्ट रुजता दिवेकर ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। एक्सपर्ट के अनुसार गुड़, केले और घी के पाचन क्रिया को बेहतर कर सकते हैं। आगे जानते हैं पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए डाइट में गुड़, घी और केले से क्या फायदे मिलते हैं।

पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद है घी, गुड़ और घी

खाने की अनियमित आदतों का असर पानच क्रिया पर पड़ता है। इससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है और लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आगे जानते हैं पाचन क्रिया (डाइजेशन) को सही करने के लिए केले, घी और गुड़ से क्या फायदे मिलते हैं।

पाचन के लिए केला
एक्सपर्ट के अनुसार केले में विटामिन बी 12 पाया जाता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। केले से गैस बनने और सूजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप सुबह व शाम के समय केले का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और इलेक्ट्रोलाइट्स मल को जोड़ने में मदद करते हैं। पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटोलॉजी हेपेटोलॉजी एंड न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, केले में मौजूद डाइट्री फाइबर मल त्याग में मदद करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पानी को अवशोषित कर जेल जैसा पदार्थ बनाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर करने में सहायक होता है।

पाचन के लिए गुड़ और घी के फायदे
एक्सपर्ट के अनुसार दिन के भोजन में एक चम्मच गुड़ और घी को अवश्य शामिल करना चाहिए। यह पाचन क्रिया को बेहतर करता है। घी से शरीर को हेल्दी फैट मिलता है। इसके साथ ही, गुड़ चीनी का एक हेल्दी ऑप्शन होती है। यह दोनों आहार से पोषक तत्वों के अवशोषण करने में मदद करते हैं। घी की चिकनाई पाचन तंत्र को बेहतर करती है और भोजन को आंतों में आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। इससे कब्ज की संभावना कम होती है।

लाइफस्टाइल में बदलाव करें
पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए आप रोजाना करीब 30 मिनट तक सुबह व शाम अवश्य टहलें। इससे पाचन क्रिया पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही, दोपहर के समय 15-20 से मिनट तक नींद ले सकते हैं। इसके अलावा, कैफीन का सेवन कम करें। साथ ही, दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

गुड़, घी और केले को डाइट में शामिल करने के लिए पाचन क्रिया को बेहतर कर सकते हैं। इससे कब्ज, गैस, अपच आदि समस्या में आराम मिलता है। इसके अलावा, जीवनशैली में बदलाव कर आप पाचन क्रिया से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

Back to top button