वायरल न्यूज़

VIDEO : सोते समय महिला के ऊपर चढ़ गया भयावह कोबरा,…देखकर दहल उठी महिला….

कर्नाटक 29 अगस्त 2022 : धरती पर कई प्रकार की प्रजाती के सांप पाए जाते हैं। जिनमें से कुछ ही जहरीले होते हैं, वहीं सांपों से लगने वाले डर के कारण अक्सर लोगों को अपने घरों के आस-पास निकलने वाले सांपों का मारते देखा जाता है। ऐसे में अगर कोई सांप इंसान के ज्यादा ही पास आ जाए तो डर के मारे उसकी सांसें थम जाती हैं।

सांपों के जहरीले होने के कारण कोई भी शख्स उनके पास जाना नहीं चाहता। ऐसे में हाल ही में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी की नींद उड़ाते दिख रहा है। जिसमें खाट पर सो रही महिला के ऊपर चढ़ा कोबरा यूजर्स के रोंगटे खड़े कर दे रहा है।

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो कर्नाटक के कलबुर्गी जिले का बताया जा रहा है, जिसमें एक महिला की पीठ पर कोबरा चढ़कर बैठा हुआ नजर आ रहा है। कहते हैं कि जब मौत सिर पर सवार हो तो अच्छे-अच्छों की हिम्मत जवाब दे जाती है, लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला की हिम्मत देखकर आप भी इनकी तारीफ करे बिना खुद को रोक नहीं पाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि आम के पेड़ के नीचे रखी खटिया रखी हुई है, जिस पर एक महिला पेट के बल लेटी हुई है। वहीं झोपड़ी के ही बगल में एक छोटी सी गाय की बछिया खूंटे में बनी हुई है।

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि महिला के झपकी लेते ही एक कोबरा सांप उसकी पीठ पर धीरे से चढ़कर बैठ जाता है। शरीर पर कोबरा के चढ़ते ही महिला की आंख खुल जाती है। इस बीच महिला बिना शरीर हिलाए भगवान को याद करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, फन काढ़े यह कोबरा आधा महिला के पीठ पर चढ़ा है और आधा हवा में है। ‌इस बीच महिला को खतरे का आभास हो चुका होता है, लेकिन ऐसी स्थिति में भी महिला बड़े ही धैर्य के साथ बिना कोई हरकत किए आवाजें निकाल रही है और सांप के अपने ऊपर से हटने का इंतजार कर रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, ‘जब ऐसा होगा तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी ?? जानकारी के लिए बता दें कि सांप बिना कोई नुकसान पहुंचाए चंद मिनटों के बाद वहां से चला गया…’इस वीडियो को अब तक 25.4k व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 1 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Back to top button