ब्यूरोक्रेट्स

कौन है छत्तीसगढ़ के ये IPS रवि सिन्‍हा,जिसको सरकार ने दी RAW की जिम्मेदारी

रायपुर 19 जून 2023 केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को गुप्तचर संस्था रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया कि रॉ के मौजूदा चीफ सामंत गोयल, आईपीएस (पंजाब 84) 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उसी दिन 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस रवि सिन्हा कार्यकाल संभालेंगे। उनका कार्यकाल दो साल का होगा।


988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सिन्हा वर्तमान में विशेष सचिव, कैबिनेट सचिवालय के रूप में कार्यरत हैं। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दो साल के कार्यकाल के लिए रॉ के सचिव के रूप में सिन्हा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।


रवि सिन्हा, बिहार के भोजपुर जिले के मूलरूप निवासी हैं। इन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ाई की। कडी मेहनत के दमपर यूपीएससी-1988 की परीक्षा कैक की। जिसके बाद भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के तौर पर मध्य प्रदेश कैडर में तैनाती मिली।

हालांकि, साल 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों का छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। जिसके चलते सिन्हा छत्तीसगढ़ कैडर में गए। रवि सिन्हा को जानकारियां हासिल करने के क्षेत्र में मॉर्डन टेक्नोलॉजी अपनाने का श्रेय भी दिया जाता है। वे पिछले 7 सालों से रॉ में ऑपरेशनल डिवीजन के प्रमुख के रूप में कार्य करते आ रहे हैं।

Back to top button