हेडलाइन

AVBP नेता के साथ मारपीट, शराब को लेकर हुआ था विवाद, FIR के बाद शिकायत

बिलासपुर 14 अक्टूब 2023। AVBP नेता के साथ मारपीट की घटना हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गयी है। मामला बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र का है। आरोप है कि एवीबीपी महामंत्री आयुष तिवारी के साथ मारपीट हुई है। एबीवीपी महामंत्री के साथ कलेक्टोरेट के सामने रोककर युवकों ने मारपीट की। युवकों का एबीवीपी महामंत्री के भाई से माल में विवाद हुआ था। हमले में घायल महामंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आयुष तिवारी और उनके भाई पीयूष तिवारी 36 माल में काम करते हैं। शुक्रवार की रात माल में किसी बात को लेकर पीयूष का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह समझाकर दोनों पक्ष को अलग किया। बाद में रास्ते में भी दोनों के बीच विवाद हो गया। मारपीट का आरोप राजस्व कालोनी में रहने वाले अंशुमन दुबे और उसके साथियों ने आयुष और पीयूष को पर लगा है।

जानकारी के मातबिक शराब पिलाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा की मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पभों ने इस मामले में शिकायत की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

Back to top button