मनोरंजन

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: KL राहुल का हाथ थामकर अथिया ने लिए सात फेरे, सामने आई शादी की पहली तस्वीर

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। अथिया और केएल राहुल ने सोमवार, 23 जनवरी को खंडाला में शादी की। सेरेमनी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में पूरा किया गया। ये पूरी तरह से प्राइवेट रखी गई थी। इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के सितारों और कपल के करीबियों ने शिरकत की।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी को सात फेरे लेकर जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाईं। शादी के बाद अथिया और केएल राहुल की तस्वीरें सामने आ गई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। वो शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में वो सात फेरे ले रहे हैं। एक में कपल रोमांटिक पोज दे रहा है। दुल्हन के जोड़े में अथिया बेहद खूबसूरत दिखीं। वहीं केएल राहुल हैंडसम लग रहे हैं।

अथिया और केएल राहुल मीडिया के सामने भी आएंगे। इससे पहले सुनील शेट्टी ने पपराजी से कहा था कि वो दोनों बच्चों को लेकर आएंगे। बेटी की शादी के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों को मिठाइयां बांटी। उन्होंने कहा कि फंक्शन छोटा रहा। करीबी लोग ही जुटे। इस मौके पर एक्टर सभी का शुक्रिया किया।

सुनील शेट्टी ने इस दौरान मीडिया से बातचीत की। एक्टर ने कहा- ‘रोल नया नहीं है…पिता का ही है…मेरा बेटा ही है…हां बस इतना है कि ऑफीशियली ससुर बन गया हूं।’ ये कहते हुए सुनील शेट्टी काफी खुश नजर आए और हाथ जोड़कर मीडिया को थैंक्यू भी कहा।

https://www.instagram.com/reel/CnwekWWB9-9/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a91c8288-4421-4b80-a675-007171fba608

सुनील शेट्टी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल की शादी के बाद जैसे ही।बाहर निकले तो उनके साथ कुछ और लोग भी नजर आए। ये सभी लोग हाथ में मिठाई के बड़े-बड़े पैकेट पकड़े दिखे। सुनील ने बेटे अहान के साथ मिलकर मीडिया को खुद अपने हाथों से मिठाई के पैकेट बांटे।

Back to top button