मनोरंजन

‘बिग बॉस’ विनर मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक बनी मां , दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक..

मुंबई 27 दिसंबर 2023|’बिग बॉस’ विनर रहीं टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपनी बेबाकी को लेकर एक्ट्रेस की चर्चा होती है तो कभी उनकी एक्टिंग को लेकर, लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। हाल में ही एक्ट्रेस मम्मी बनी हैं। उनके घर एक नहीं बल्कि डबल खुशियां आई हैं।

एक्ट्रेस के घर दो लक्ष्मियों यानी बेटियों की किलकारियां इन दिनों गूंज रही हैं। एक्ट्रेस ने बेटियों के जन्म के कुछ दिनों बाद अब आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान भी कर दिया है और बेटियों की झलक फैंस के साथ साझा की है। इतना ही नहीं रुबीना ने घर आई नन्ही परियों का नाम भी बताया है।

एक महीने बाद दिखाई झलक
रुबीना दिलैक ने पांच तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में रुबीना दिलैक पति अभिनव शुक्ला के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों ने ही स्काई ब्लू आउटफिट कैरी किए हैं और दोनों ही अपनी बाहों में बेबी गर्ल्स को पकड़े दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वो बेबी का हाथ अपने हाथों में लिए दिखे।

वहीं तीसरी तस्वीर में भी उन्होंने बच्चों के कोमल हाथ दिखाए। वहीं आखिरी तस्वीर में रुबीना हवन पूजन करती दिख रही हैं। इसके अलावा एक ग्राफिक इमेज में उन्होंने बेबी गर्ल्स का नाम लोगों के साथ साझा किया और बताया कि बेटियां अब एक महीने की हो गई हैं। अब साफ हुआ है कि रुबीना एक महीने पहले ही मम्मी बन गई थीं।

Back to top button