बिग ब्रेकिंग

ब्रेकिंग : CM के निर्देश पर नायब तहसीलदार की हुई नियुक्ति…. गंडई में घोषणा के चार दिन के भीतर घोषणाओं का क्रियान्यवयन शुरू, विकास योजना की राशि, नर्सरी, सब्जी मंडी निर्माण की भी पहल शुरू

रायपुर 8 जनवरी 2022। मुख्यमंत्री की घोेषणा के चार दिन बाद ही विभाग की तरफ से घोषणाओं का क्रियान्वयन शुरू हो गया है। 3 जनवरी को मुख्यमंत्री ने अपने गंडई प्रवास के दौरान विकास को कई बड़ी घोषणाएं की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राजनांदगांव जिले की उप तहसील साल्हेवारा में नायब तहसीलदार की तैनाती कर दी गई है। वहीं नायब तहसीलदार अमरदीप अंचल को उप तहसील साल्हेवारा में सप्ताह में तीन दिन उपस्थिति एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण का निर्देश दिया गया है।

वहीं घोषणा के अनुरूप छुईखदान नगर पंचायत को विभिन्न विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रूपए की राशि साथ ही गण्डई में हाइटेक सब्जी मंडी एवं उद्यानिकी के हाइटेक नर्सरी के निर्माण की दिशा में भी पहल शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघले ने अपने संबोधन के दौरान राजनांदगांव जिले के गंडई नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 4 करोड़ की राशि की स्वीकृति प्रदान करने की बात कही है।

Back to top button