हेडलाइन

ब्रेकिंग : बड़ा विमान हादसा,मास्को जा रहा प्लेन भटककर अफगानिस्तान पहुंचा भारतीय प्लेन हुआ क्रैश, DGCA ने कहा- इंडियन रजिस्टर्ड एयरक्राफ्ट नहीं

नई दिल्ली 21 जनवरी2024|मॉस्को जा रहा भारतीय प्लेन रविवार को अफगानिस्तान में क्रैश हो गया। हालांकि विमान के भारत के होने को लेकर असमंजस की स्थिति है। जानकारी के मुताबिक प्लेन अफगानिस्तान के रास्ते रूस जा रहा था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक हादसा अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में हुआ है। बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड ने बताया कि प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था। इसके बाद ये जिबाक जिले के पर्वकीय इलाके में क्रैश हो गया। प्लेन में कितने पैसेंजर सवार थे इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

प्लेन क्रैश को लेकर शुरुआती जानकारी यह मिली थी कि अफगानिस्तान में क्रैश हुआ प्लेन भारतीय पैसेंजर प्लेन था। हालांकि करीब आधे घंटे बाद मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई कि क्रैश हुआ प्लेन भारतीय नहीं था। साथ ही इसके रेगुलर पैसेंजर फ्लाइट होने को लेकर भी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई।सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से बताया है कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है।

Back to top button