हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

बिलासपुर में बुलडोजर एक्शन: हत्यारे का घर और मकान बुलडोजर से जमींदोज, 14 फरवरी को हुई थी पंकज उपाध्याय की हत्या

बिलासपुर 19 फरवरी 2024। पंकज उपाध्याय के हत्यारे के घर पर बुलडोजर चला है। प्रशासन ने आरोपी के घर और दुकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया है। घटना सरकंडा क्षेत्र की है। रविवार को आरोपी गोपी सूर्यवंशी की अवैध दुकान को भी ढहा दिया गया था। अवैध निर्माण तोड़ने मकान पर नोटिस चस्पा किया था। आरोपियों ने 14 फरवरी को पंकज उपाध्याय की फावड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।  जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

जानकारी के मुताबिक खमतराई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पंकज उपाध्याय अपने दोस्त कल्लू के साथ बुधवार को रात करीब 12 बजे बाइक से घर जा रहा था। जानकारी के मुताबिक जिस बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाया गया है, उसी को बनाने के लिए सड़क पर फैलाए गए मटेरियल पर विवाद हुआ था। अटल चौक के पास गोपी सूर्यवंशी अपने भाइयों के साथ खड़ा था।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी तिलकेश उर्फ सल्लू सूर्यवंशी, रूपेश सूत्रे, शिव सूत्रे, गोपी सूर्यवंशी और एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोपी सूर्यवंशी हिस्ट्री शीटर है। जेल से जमानत पर छूटा था। पुलिस के मुताबिक पंकज उपाध्याय और कल्लू ने उन्हें मेन रोड पर सामान फैलाने से मना किया।

इस बात पर गोपी सूर्यवंशी ने भाइयों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते हमालावरों ने पास में रखे फावड़ा और लकड़ी के बत्ता से जानलेवा हमला कर दिया।पंकज और कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पंकज उपाध्याय की मौत हो गई है।

 

 

Back to top button