क्राइमटॉप स्टोरीज़

CG- सेक्स के बाद महिला मांग रही थी ज्यादा पैसे….रेप केस में फंसा देने की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवकों ने उतार दिया मौत के घाट… बोरी बंद लाश का खुला राज

भिलाई 24 जून 2022। बोरे में बंद महिला की लाश का राज खुल गया है। महिला एक सेक्स वर्कर थी और इसी मामले में उसकी हत्या भी हुई थी। दरअसल नेवई थाना के मरोदा रेलवे स्टेशन के बाद बोरे में बंद एक महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने इस मामले दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। सेक्स संबंध के बाद ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवकों ने मर्डर की वारदात की थी।

नेवई की 35 वर्षीय महिला अपने पति से अलग रहती है। वो कुछ युवकों से पैसे लेकर शारीरिक संबंध बनाया करती थी। दोनों आरोपियों ने इस बात को कबूल किया है कि वारदात वाली रात भी दोनों महिला के घर गये थे और दोनों ने उसके बाद शारीरिक संबंध बनाया था। पिछले कुछ दिनों से शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिला युवकों से ज्यादा पैसे की डिमांड करने लगी थी।

युवकों से तय पैसे से ज्यादा रकम मांगने को लेकर विवाद हो गया। महिला ने धमकी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिया तो वो उन दोनों को रेप केस में फंसा देगी। प्लान के मुताबिक घटना वाले दिन दोनों युवक महिला के घर गये और फिर साथ बैठकर तीनों ने शराब पी। शराब पीकर दोनों ने महिला से शारीरिक संबंध बनाया और फिर हथौड़ी मारकर पहले हत्या का प्रयास किया, बाद में दीवार में पटककर उसकी जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में सोनू और जशवंत को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button