बिग ब्रेकिंगटॉप स्टोरीज़

CG Most Wanted सट्टा किंग पर शिकंजा: सौरभ चंद्राकर के बाद अब रवि उत्पल पर भी ईनाम, सूचना देने वाले को 35000 रुपये, इन नंबरों पर दें सूचना

दुर्ग 7 फरवरी 2024/CG Most Wanted : महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर के बाद रवि उप्पल पर भी पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। दुर्ग रेंज के आइजी व एसपी ने रवि उप्पल की जानकारी देने वाले को 35 हजार इनाम देने की घोषणा की है। आपको बता दें कि मंगलवार को ही दुर्ग पुलिस ने सौरभ चंद्राकर पर 35 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। ठीक इसके दूसरे दिन पुलिस विभाग ने रवि उप्पल पर भी इनाम की घोषणा कर इनकी सूचना देने वालों का नाम गोपलीय रखने की बात कही है।

दुर्ग रेंज के आइजी राम गोपाल गर्ग ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उक्त प्रकरण के फरार आरोपी के संबंध में कोई भी व्यक्ति जानकारी देगाए गिरफ्तारी कराएगा या युक्तियुक्त सूचना देगा, जिससे प्रकरण के फरार आरोपित को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके। उसे 25 हजार रुपये तक की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। फरार आरोपी को गिरफ्तार कराने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। वहीं एसपी ने भी 10 हजार रुपये नगद इनाम की घोषणा की गई है।

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा थाना जामुल के अपराध क्रमांक 140/2022 धारा 4(क) घटना 12 अप्रैल 2022 एवं अपराध क्रमांक 226/2023 धारा 4,5,7,8 घटना दिनांक 23 जून 2023 जुआ एक्ट के अपराध में आरोपी रवि उत्पल पिता जगदीश उत्पल उम्र 45 साल निवासी नेहरू नगर भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग से फरार है। पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग के आदेश क्रमांक वपुज/दुर्ग/रीडर/01/2024, 02 फरवरी 2024 के माध्यम से फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10,000/- (दस हजार) रूपये का नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई है।
आइजी राम गोपाल गर्ग द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, उक्त प्रकरण के फरार आरोपी के संबंध में कोई भी व्यक्ति जानकारी देगा, गिरफ्तारी करायेगा या युक्तियुक्त सूचना देगा, जिससे प्रकरण के फरार आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके। उसे राशि रु. 25,000/- ( पच्चीस हजार रूपये मात्र) तक की नगद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। फरार आरोपी को गिरफ्तार कराने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा। ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेज, दुर्ग का होगा। पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग मोबाईल नंबर 9479192002, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) मो. नं- 9479192003, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) मो. नं- 9479192017, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, मो. नं. – 9479192007, थाना प्रभारी जामुल मो. नं.- 9479192026 सम्पर्क कर सकते है।

सौरभ चंद्राकर पर भी 35000 का ईनाम

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा थाना जामुल के अपराध क्रमांक 140/2022 धारा 4(क) घटना 12 अप्रैल 2022, अपराध क्रमांक 226/2023 धारा 4,5,7,8 घटना दिनांक 23 जून 2023 एवं अपराध क्रमांक 181/2023 धारा 420 भादवि 7 (1), 4,5,7,8 घटना दिनांक 04 जून 2023 जुआ एक्ट के अपराध में आरोपी सौरभ चन्द्राकर पिता रामेश्वर चन्द्राकर उम्र 27 साल साकिन कैम्प 01 मदर टेरेसा नगर मयूर पार्क के पास भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग से फरार है। पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग के आदेश क्रमांक वपुज/दुर्ग/रीडर/01/2024, 02 फरवरी 2024 के माध्यम से फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10,000/- (दस हजार) रूपये का नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई है।

IG राम गोपाल गर्ग द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, उक्त प्रकरण के फरार आरोपी के संबंध में कोई भी व्यक्ति जानकारी देगा, गिरफ्तारी करायेगा या युक्तियुक्त सूचना देगा, जिससे प्रकरण के फरार आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके। उसे राशि रु. 25,000/- ( पच्चीस हजार रूपये मात्र) तक की नगद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। फरार आरोपी को गिरफ्तार कराने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा। ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेज, दुर्ग का होगा। पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग मोबाईल नंबर 9479192002, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) मो. नं- 9479192003, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) मो. नं- 9479192017, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, मो. नं. – 9479192007, थाना प्रभारी जामुल मो. नं.- 9479192026 सम्पर्क कर सकते है।

Back to top button