क्राइम

CG : तेज रफ्तार बाइक पुल से नीचे गिरी, दुर्घटना में एक की मौत एक की हालत गंभीर, बाजार से लौटने के दौरान हुआ हादसा

कोरबा 28 मार्च 2024। कोरबा जिला में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि वही दुर्घटना के बाद बाइक पर सवार तीसरा युवक मौके से फरार हो गया।

सड़क दुर्घटना का ये मामला बालको थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर शाम अजगर बहार साप्ताहिक बाजार से 3 युवक एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। घर लौटन के दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में बुरी तरह से घायल शिशुपाल नामक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य युवक को गंभीर चोट आयी है। दुर्घटना के बाद राहगिरों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 संजीवनी एक्सप्रेस को दिया गया। जिसके बाद बालको पुलिस की मदद से घायल युवक को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही मृतक युवक का शव आज पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Back to top button