ब्यूरोक्रेट्स

CG NEWS : कलेक्टर की फटकार- शासन की योजनाओं पर पलीता लगाने वाले 2 अफसरों को नोटिस, कलेक्टर ने कहा ये सब बिल्कुल भी नही होगा बर्दाश्त…

कोरबा 23 नवंबर 2022। कोरबा कलेक्टर संजीव झा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की हकीकत जानने बुधवार को ग्राउंड जीरों पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कटघोरा ब्लॉक के अरदा गोठान में वर्मी कम्पोस्ट बनाने में गंभीर लापवाही मिलने पर मौके पर ही जवाबदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए कृषि विभाग के दो अधिकारियों को तत्काल नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। कलेक्टर के इस सख्त तेवर को देखने के बाद कागजों में शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ हैं।

गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में गोठान के माध्यम से आजीविका का साधन उपलब्द्ध कराना हैं। जिसमें जिला प्रशासन की मदद से बकायदा गोठान में कई स्वरोजगार के कार्यक्रम चलाने के साथ ही गाय के गोबर से वर्मी खाद बनाने पर विशेष कार्य कराये जा रहे हैं। बुधवार को कोरबा कलेक्टर संजीव झा कटघोरा ब्लॉक के आकस्मिक निरीक्षण पर निकले। दौरे के दौरान उन्होनेें क्षेत्र के गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी गोठान के नोडल अधिकारी से ली। साथ ही गोबर खरीदी और खरीदे गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट निर्माण की भी जानकारी ली गयी।

कलेक्टर संजीव झा ने इसी दौरान जब ग्राम अरदा गोठान में निरीक्षण के दौरान गोठान में खरीदे गए गोबर के खुले में भंडारण और वर्मी टैंकों में पर्याप्त केंचुआ नही होने और सही अनुपात में वर्मी कंपोस्ट निर्माण नहीं किया जाना पाया। मौके पर मिले इस गंभीर लापरवाही पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने सरकार की महत्वकांक्षी योजना के संचालन में लापरवाही बरतने और गोठान में अव्यवस्था और वर्मी कंपोस्ट निर्माण में लापरवाही बरतने पर प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एम.पी. सिंह कंवर और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पी.के. नेटी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का मौके पर ही निर्देश दिया गया। कलेक्टर के निर्देश के तुरंत बाद ही उप संचालक कृषि ने दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी कर 3 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

कलेक्टर ने मौके पर ही सख्त लहजे में अधिकारी-कर्मचारियों को गौठान में खरीदे गए गोबर को खुले में नही रखने का निर्देश दिया गया। गोबर को शेड में सुरक्षित भंडारण किया जाए। इस दौरान उन्होंने मनरेगा से बनाई गई डबरी तालाब का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मनरेगा से बनाई गई डबरी का निरीक्षण करके तकनीकी सहायक को निर्देश दिये कि मनरेगा से बनाई जाने वाली परिसंपत्ति का निर्माण वैज्ञानिक तकनीकों की सहायता से करे। उन्होंने कहा की जीआईएस और गूगल अर्थ के माध्यम से पता करके कहां पर पानी संग्रहित हो सकता है।

इसके आधार पर जल संरचनाएं बनाई जाए। उन्होंने गोठान में बने वर्म टेंकों में गोबर से बनाए जा रहे खाद का अवलोकन किया और प्रत्येक टैंको में 7 से 10 किलोग्राम केंचुआ एवं सूखे पत्ते कचरा डालने के निर्देश दिए। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से गोठान में अब तक की गई गोबर खरीदी एवं बनाए गए वर्मी खाद की जानकारी ली।कलेक्टर संजीव झा ने गोठान के नोडल अधिकारी, सचिवों को निर्देश दिए कि गोठान में खरीदे गए गोबर का खाद रूपांतरण 40 प्रतिशत होना चाहिए।

Back to top button