बिग ब्रेकिंग

CG NEWS : सब्जी बाजार में लड़कियों की ढिशूम-ढिशूम….पैसों को लेकर महिलाओं ,लड़कियों में जम कर चले लात घुसे….वीडियो

दुर्ग…..भिलाई में देर रात महिलाओं और लड़कियों की दो गुट आपस में भीड़ गये। बताया जा रहा है की इस दौरान दोनों गुट के बीच जमकर मार पीट हुई,लात घूंसे भी चले। पुरा वाकया सुपेला के लक्ष्मी मार्केट में देर रात का है।

जानकारी के मुताबिक पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद शुरु हुआ था। जिसके बाद मामला लड़ाई झगड़े मारपीट तक पहुँच गया। वहीं मौके पर मौजूद कई लोगों के बीच में महिलाएं और लड़कियों छीना झपटी है मारने का खेल चलता रहा है।

इस दौरान मामले की सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुँची लेकिन फिर भी पुलिस के सामने ही दोनों गुट आपस में भीड़ गये। जिसे शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक लड़कियों का एक गुट दूसरे गुट के लड़कियों की आंख में मिर्ची पावडर फेंका।

बताया जा रहा है की चोरी के पायल खरीदने और पैसा नहीं देने की बात को लेकर महिलाओं और लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हुआ। पुरा मामला सुपेला थाना इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस कुछ लड़कियों को पकड़ लिया है। जिसमें दो लड़कियां आदतन अपराधी बताए जा रहे है।

Back to top button