क्राइम

CG – फांसी के फंदे पर मिली शिक्षक की लाश ,पिछले डेढ़ महीने से नही जा रहा था स्कूल, सुसाईड नोट में लिखा……..

 

कोरबा 6 दिसंबर 2021- कोरबा में एक शिक्षक की लाश आज सुबह घर में फांसी के फंदे पर मिली है, बताया जा रहा है मृतक शिक्षक पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था, और पिछले डेढ़ महीने से उसने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। आत्महत्या से पहले शिक्षक ने एक सुसाईड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने आत्महत्या का जिम्मेदार को बताया है। पूरा घटनाक्रम उरगा थाना के बरपाली गांव का है। बताया जा रहा है कि करतला विकासखंड अंतर्गत आने वाले ढनढनी प्राथमिक विद्यालय में मोहन पराशर शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। कल रविवार की रात शिक्षक खाना खाने के बाद सोने चले गये थे। आज सुबह जब घर के लोगों की नींद खुली तो उन्हे शिक्षक मोहन पराशर की लाश घर के एक हिस्सें में फांसी के फंदे पर मिली। घटना की जानकारी होते ही घर के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक के हस्ताक्क्षरयुक्त एक सुसाईड नोट बरामद किया है। जिसमें शिक्षक ने…..जा रहा हूं मै,किसी की काई गलती नही है, सारी जिम्मेदारी मैं लेता हू……लिखने के बाद बकायदा आज की तारीख और मरने से पहले का वक्त सुबह 6 बजकर 45 मिनट लिखने के बाद हस्ताक्क्षर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मगृ कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उरगा थाना प्रभारी विजय चेलक ने बताया कि पूछताछ में ये पता चला है कि मृतक शिक्षक पिछले एक डेढ़ महीने से स्कूल भी नही जा रहे थे। आत्महत्या की क्या वहज है ? शिक्षक किस तनाव में थे? ये पुलिस के लिए अब जांच का विषय है।

 

Back to top button