बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

CG VIDEO- महिला कांस्टेबल को लड़कियों ने पीटा, शराब के नशे में स्कूटी सवार युवतियां महिला कांस्टेबल से उलझी, पीटा, FIR के बाद अरेस्ट

बस्तर 2 अक्टूबर 2023। गणेश विसर्जन के दौरान महिला कांस्टेबल को पीटने वाली दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लड़कियां नशे में थी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आरोपी लड़कियों का नाम शिल्पा कश्यप (26) और प्रिया शर्मा (26) बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले में गणेश विसर्जन की झांकी निकाली थी। उसी समय सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था। इसी बीच एक स्कूटी में दो युवती पहुंची और महिला कांस्टेबल से विवाद करने लगी। महिला कांस्टेबल ने जब उन दोनों को रोकने की कोशिश की, तो दोनों उनसे उलझ गयी।

महिला कांस्टेबल की दोनों लड़कियों ने पिटाई कर दी। किसी तरह से विवाद को शांत कराया गया और महिला कांस्टेबल ने सिटी कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी। पुलिस के मुताबिक दोनों युवतियां शराब के नशे में थी।  

Back to top button