हेडलाइन

कांग्रेस प्रत्याशी: कांग्रेस आज करेगी बचे 60 प्रत्याशियों के नामों पर मंथन, देर शाम तक जारी हो सकती है दूसरी लिस्ट

रायपुर 17 अक्टूबर 2023। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जल्द आ सकती है। आज देर शाम या 18 को दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है। आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावे पीसीसी चीफ दीपक बैज,  उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, डॉ चरण दास महंत भी शामिल होंगे। सोमवार की देर शाम ही सभी दिल्ली रवाना हो गये हैं।

30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी हो गयी है, लिहाजा बचे हुए 60 विधानसभा सीटों पर आज चर्चा होगी। खबरें है कि 60 बची सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा आज देर शाम तक या कल हो सकती है। दूसरी लिस्ट में भी कई विधायकों के टिकट कटेंगे। पार्टी की तरफ से ये संकेत मिल चुके हैं। दूसरी सूची में लगभग 35 से 40 नाम होंगे। नए और पुराने चेहरों को मिलकर ये लिस्ट जारी होगी।

ऐसी संभावना जताई जा रही कि कांग्रेस की दूसरी सूची में भी 10 से 12 विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं। टीएस सिंहदेव ने भी संकेत दिये हैं कि कमजोर कामों वाले विधायकों के टिकट कटेंगे। दिल्ली रवाना होने से सिंहदेव ने कहा कि, लंच से पहले छत्तीसगढ़ की सीटों पर चर्चा हो जाएगी।  उन्होंने कहा कि परफॉर्मेंस ही टिकट का आधार होगा। हमारा काम सुझाव देना है।

हाईकमान तय करेगा कि नाम घोषित कब करना है। उन्होंने कहा कि, हर आदमी एक जैसा नहीं खेलता। सिहदेव ने कहा कि क्रिकेट की टीम बनती है तो वही आदमी 20 साल नहीं खेलता। क्रिकेट की टीम में चयन होता है तो कभी कोई ओपनर है, कभी कोई नंबर तीन है। अभी केएल राहुल फॉर्म में हैं। कभी शुभम गिल खेल रहा है। जरूरत के हिसाब से हमेशा बदलाव होता है।

Back to top button