हेडलाइन

कांग्रेस विधायक दोषी करार, पुलिस ने लिया हिरासत में…विधायकी पर भी खतरा… गोलीकांड में कोर्ट ने माना दोषी… जानिये क्या है पूरा मामला..

रामगढ़ 9 दिसंबर 2022। कांग्रेस विधायक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। झारखंड रामगढ़ की विधायक ममता देवी कोर्ट ने दोषी करार दियाहै। हजारीबाग जिला जज कुमार पवन की अदालत ने विधायक ममता देवी को 2016 में हुई गोलीकांड मामले दोषी माना है। हजारीबाग के गोला में 29 अगस्त 2016 को आइपीएल कंपनी को बंद कराने को लेकर विरोध हुआ था। ममता देवी के नेतृत्व में नागरिक चेतना मंच के बैनर तले 150-200 संख्या में ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

अचानक ग्रामीण उग्र हो गये, पुलिस ने पहले लाठी चार्ज की लेकिन बाद में हालात को देखते हुए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। पुलिस ने बताया कि आत्मरक्षा में फायरिंग की गयी थी। इस घटना में कुछ लोगों की मौत हो गयी थी जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल थे। गोली कांड को लेकर रजरप्पा और गोला थाना कांड में चार अलग अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त विधायक ममता देवी जिला परिषद सदस्य थी। उन पर आरोप है कि उन्होंने भीड़ को उकसाया।

साल 2019 में ममता देवी को कांग्रेस ने टिकट दिया और वो चुनाव जीत गयीं। इस मामले में सजा का ऐलान 12 दिसंबर को होगा। इससे पहले भी हजारीबाग के एमपी/एमएलए कोर्ट ने एक मामले में ममता देवी को 3 महीने की सजा सुनाई थी। तुरंत उन्हें जमानत भी मिल गई थी। अब दोषी करार दिये जाने के बाद विधायक ममता देवी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। अदालत ने इस मामले में विधायक ममता देवी के साथ राजीव जायसवाल, मनोज पुज्जर, अभिषेक सोनी, बालेश्वर भगत, कुवंर महतो, जादू महतो, आदिल इनामी, दिलदार हुसैन, बासुदेव प्रसाद, सुभाष महतो, कुलेश्वर महतो को दोषी करार पाया है।

Back to top button