क्राइम

10 की मौत : शराब पार्टी मनाकर लौटे थे सभी….. देर रात बिगड़ी तबीयत, हो गयी मौत

नालंदा 15 जनवरी 2022। जहरीली शराब का कहर बिहार में जारी है। आज फिर 10 लोगों की जान जहरीली शराब के सेवन से चली गयी। घटना बिहार के नालंदा जिले की है। जिले के  जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली मोहल्ला की है। मरने वालों में भागो मिस्त्री, मन्ना मिस्त्री, सुनिल कुमार, धर्मेंद्र उर्फ  नागेश्वर , अर्जुन पंडित , कालीचरण, राजेश कुमार, रामपाल शर्मा और मानपुर थाना क्षेत्र के प्रभु विगहा गांव के रामरूप चौहान  व शिवजी चौहान शामिल है। वहीं, सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी निवासी ऋषि कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद के बाद सदर DSP डॉ शिब्ली नोमानी ने मौके पर पहुंच कर परिजन से जानकारी ली। हालांकि, अभी तक जहरीली शराब पीने से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मगर स्थानीय लोग इस इलाके में चुलाई शराब बनाने की बात बता रहे हैं। बताया जाता है कि सभी लोगों की शराब पीने के बाद देर रात अचानक तबीयत बिगड़ी और देखते-देखते उनकी मौत हो गई।

Back to top button