मनोरंजनवायरल न्यूज़

भरी गर्मी में स्वेटर पहने दिखीं Deepika Padukone, चकराया लोगों का सिर

मुंबई :  

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को मुंबई में लेयर्ड विंटर आउटफिट में स्पॉट किया गया. एक्ट्रेस को उनके कम्फर्टेबल और केजुअल लुक के लिए जाना जाता है. एक्ट्रेस के ड्रेसिंग सेंस के लोग दीवाने हैं, लेकिन इस बार लग रहा है लोगों को उनका ये पहनावा पसंद नहीं आया. फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके इस आउटफिट को लेकर कमेंट करना शुरू कर दिया है. दीपिका ने हल्के नीले रंग की डेनिम जींस के साथ स्वेटर और जैकेट पहनकर एयरपोर्ट लुक को पूरा किया. वहीं एक लुई वुइटन लोगो प्रिंट शोल्डर बैग, सफेद लेस-अप स्नीकर्स, और टिंटेड ब्लैक सनग्लासेस ने एयरपोर्ट लुक को शानदार बना दिया.  

दीपिका ने हाई नेक वाली फुल स्लीव वूलेन टॉप पहनी और उसके ऊपर रेड कलर की एडिडास जैकट पहनी हुई थी.  इतनी गर्मी में दीपिका को डबल विंटर थर्मल पहने देख फैंस कन्फ्यूज हो गए हैं.  एक यूजर ने पूछा, क्या उनको गर्मी लग रही है? दूसरे ने पूछा, एक्ट्रेस ने जैकट क्यों पहनी हुई है. तीसरे ने पूछा,  कहां लैंड हुई हैं ये मुंबई या स्विजरलैंड, एक ने लिखा, इतनी गर्मी में जैकट.? अन्य ने लिखा, सारी दुनिया की ठंड इसी को लगती है. 

लोगों को अटपटा लगा दीपिका का लुक

दीपिका पादुकोण ने लूज फिट वाली डेनिम के साथ लेवेंडर कलर का जंपर पहना है। इसे उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ स्टाइल किया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनके जंपर को देख परेशान हो रहे हैं और एक ही सवाल कर रहे हैं कि इतनी गर्मी में दीपिका ने आखिर स्वेटर क्यों पहना है। लोग का पूरा ध्यान उनके जंपर पर ही है। वैसे बॉलीवुड एक्टर्स गर्मी में भी हैवी विंटर के कपड़े पहने दिख जाते हैं। उसकी वजह उनकी विदेश यात्रा होती है। दरअसल, वो जिस देश की यात्रा कर रहे होते हैं उसके क्लाइमेट और वेदर के हिसाब से कपड़े कैरी कर लते हैं। ऐसा ही दीपिका पादुकोण के साथ भी हुआ। 

दीपिका के इतने स्टाइलिश लुक के साथ ही उनके हैंडबैग के भी चर्चे हैं। क्योंकि Fendi लेबल के इस टोटे बैग की कीमत करीब दो लाख रुपये है। वहीं बात करें काम की तो दीपिका पादुकोण इन दिनों लगातार शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही उनकी कुछ फिल्में भी कतार में लगी हैं। जिसमे रणवीर सिंह के साथ ’83’ भी शामिल है।

गर्मी में स्वेटर पहनने को लेकर हुईं ट्रोल
कई लोगों ने मजेदार कमेंट करके एक्ट्रेस से सवाल भी किया है। एक शख्स ने लिखा, ‘इतनी गर्मी में ये स्वेटर क्यों पहने हैं।’ वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘मुंबई क्या इंडिया से बाहर चला गया है? भारत में तो थंड नहीं है।’ वहीं एक व्यक्ति ने लिखा, ‘बाकी तो ठीक है, लेकिन सेलिब्रिटी गर्मी में सर्दी के कपड़े क्यों पहनते हैं। गर्मी में स्वेटर पहनने का क्या ही लॉजिक है।’ एक ने तो हद ही कर दी और लिखा, ‘कभी गर्मी में सर्दी के कपड़े पहन लेंगी और कभी कुछ पहनेंगी ही नहीं।’ ऐसे अटपटे कमेंट्स से कमेंट सेक्शन भरा पड़ा है। 

Back to top button