हेडलाइन

भीषण आग : केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग… पूरा फैक्ट्री जलकर हुआ खाक, फायर ब्रिगेड का गाड़ी मौके पर

दुर्ग 2 अक्टूबर 2022। दुर्ग के लाइट इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी है। ये आग एक केमिकल फैक्ट्री में लगी है। आग पर खबर लिखे जाने तक काबू नहीं पाया जा सका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है। जानकारी के मुताबिक एमके तारकोल फैक्ट्री में आग लगी है।

जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण प्रारंभिक तौर पर लापरवाही बताया जा रहा है। शार्ट सर्किट की वजह से आग फैली है। आग की लपटें काफी ज्यादा है। लिहाजा आसपास के लोगों को भी लपट से दूर रहने को कहा गया है।

आगजनी में पूरी फैक्ट्री खाक हो गयी है। अभी करीब 4 से 5 दमकल की गाड़ियां मौके पर है और आग बुझाने का काम लगातार जारी है। पुलिस की टीम भी लगातार मौके पर है।

Back to top button