हेडलाइनबिग ब्रेकिंग

CM विष्णुदेव साय भी पहुंचे घटनास्थल: 7 घंटे बाद भी बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी आग पर काबू नहीं, मुख्यमंत्री ने लिया जायजा, ऊर्जा सचिव भी रहे मौजूद

रायपुर 5 अप्रैल 2024। रायपुर के बिजली विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। करीब 8 घंटे के  बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दर्जन भर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां किसी तरह से आग पर काबू पाने में जुटी है। घटना के बाद देर शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान विधायक राजेश मूणत, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद भी मौजूद थे।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि भगवान की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई। विभाग के अधिकारियों ने भी मुस्तैदी दिखाई, ऑइल के टैंकर को खोल दिया गया जिससे ज्यादा ब्लास्ट नहीं हुआ। जिन लोगों को आर्थिक रूप से क्षति हुई है उसका आकलन किया जाएगा।आग लगने की भी जांच की जाएगी

आज दोपहर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग लग। साढ़े 3 एकड़ में फैले इस गोदाम का लगभग पूरा हिस्सा आग की चपेट में आ गया है। 7 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया है। ये ट्रांसफॉर्मर गोदाम गुढ़ियारी थाना के कोटा इलाके में है।

शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका है। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर पटाखे की तरह फटने लगे। करीब 4 घंटे बाद कड़ी मशक्कत करते हुए सिर्फ कुछ हिस्से की आग को काबू पाया गया है। दूर-दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिख रहा है।पुलिस ने 3 किलोमीटर के दायरे को खाली कराते हुए रास्ता ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा आसपास के घरों को भी खाली कराया गया। रात होने के बावजूद आग बुझाने का काम जारी है।

 

 

 

Back to top button