क्राइमटॉप स्टोरीज़

प्रॉपर्टी के लिए जालसाजी, मेड से कराई मंदबुद्धि की शादी,,संपत्ति हड़पने वाले गैंग का खुलासा

गाजियाबाद 5 अक्टूबर 2023|उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बेहद शातिर गैंग सामने आया है. इस गैंग ने एक डॉक्टर दंपती के यहां एक नौकरानी को भेजा. इसके बाद डॉक्टर के मंदबुद्धि बेटे के साथ फर्जी तरीके से शादी की तस्वीरें खिंचवा लीं और फिर 200 करोड़ की संपत्ति हड़पने का पूरा प्लान बना लिया. थाना मुरादनगर पुलिस ने इस गैंग के को पकड़ लिया है.

फिलहाल बेटी की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने इस तरह की शादियां कराने वाले हिस्ट्रीशीटर बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुरादनगर थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी के किनारे यूनिक ग्रुप ऑफ कॉलेज (यूआईएमटी) है। इसकी पूर्व चांसलर सुधा सिंह थीं, जिनकी 7 अगस्त, 2023 को कैंसर से मौत हो गई। उनके पति की भी कई साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। सुधा का बेटा शिवम सिंह 50 प्रतिशत मंदबुद्धि है। वहीं, बेटी आकांक्षा सिंह की शादी हो चुकी है। सुधा सिंह के मकान में फरवरी, 2023 में प्रीति नाम की एक युवती मेड का काम करने के लिए आई। धीरे-धीरे प्रीति ने उन पर अपना भरोसा जमा लिया। उस वक्त सुधा कैंसर की आखिरी स्टेज में चल रही थीं।

प्रीति ने कहा कि वह उनके मंदबुद्धि बेटे का शादी के बाद पूरा ख्याल रखेगी। इस बीच प्रीति ने शिवम से कथित तौर पर उस वक्त शादी कर ली, जब सुधा हॉस्पिटल में भर्ती थीं। इसकी एक तस्वीर भी आई थी, जिसमें प्रीति और शिवम गले में माला पहने हुए हैं। दोनों सुधा सिंह से आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं। सुधा की बेटी आकांक्षा को इन सब बातों का कुछ पता ही नहीं चला। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि प्रीति मूल रूप से रोहतक, हरियाणा की रहने वाली है। वह अब तक इसी तरह की 7 शादियां कर चुकी हैं।

Back to top button