टॉप स्टोरीज़

दुल्हन बीच बाजार पति का हाथ छुड़ाकर प्रेमी संग हुई फरार…..पति पहुंचा पुलिस के पास, कहा…मेरे साथ..

मुंगेर 26 जून 2022। बीच बाजार में पति का हाथ छुड़ाकर पत्नी अपने प्रेमी संग फरार हो गयी। शादी के सातवें दिन फिल्म स्टाइल में नयी नवेली दुल्हनिया ने जो कारनामा किया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। नयी नवेली दुल्हन ने पति से बाजार ले जाने की जिद की… पति भी खुशी-खुशी पत्नी को बाजार लेकर पहुंचा, जहां पहले से ही दुल्हननिया का प्रेमी स्कार्पियों लेकर तैनात था। उधर प्रेमी ने स्कार्पियो से बैठे-बैठे सिग्नल दिया और इधर बीबी पति का हाथ छुड़ाकर स्कार्पियों पर बैठी और फुर्र हो गयी।

मामला मुंगेर का है, जहां के कोतवाली क्षेत्र के बेकापुर संतोषी माता गली पोद्दार कालोनी में ये पूरी घटना हुई। विवेक पोद्दार की शादी नौवागढ़ी की रहने वाली रामविला की बेटी मोनी के साथ हुई थी। 14 जून को विवेक और मोदी की शादी हुई ।

मंगलवार की शाम को मोनी ने पूरे प्लान के साथ पति को जिद कर बाजार ले जाने को कहा। दुल्हन ने कहा कि उसे चूड़ी लेनी है, । फिर, जैसे ही पति बाजार पहुंचा, वहां पहले से मौजूद प्रेमी अपनी प्रेमिका मोनी को लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद पति विवेक, अपनी मां और बहन को लेकर कोतवाली पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। पति का आरोप है कि 16 जून को रिसेप्शन के बाद 18 जून को पत्नी मायके गयी थी और फिर 21 जून को वापस ससुराल आयी थी। मंगलवार को चूड़ी खरीदने की बात कहकर वो बाजार ले जान को कहने लगी। दीनदयाल चौक पर अंजली चूड़ी घर जा ही रहे थे की। पत्नी मोनी ने झटके से उसका हाथ छुडाया और फिर स्कार्पियों में बैठकर चली गयी। शादी के सारा जेवहरात भी वो पहने हुई थी।

उधर विवेक की मां ने कहा कि बहु पर बहुत विश्वास किया। शादी में हर तरह के दुल्हन का सत्कार किया, लेकिन क्या पता था वो ऐसी निकल जायेगी। अगर उसे प्रेमी के साथ ही भागना था तो फिर शादी क्यों की और और पति को क्यों बदनाम किया। अब इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

 इधर 23 जून की देर रात मुंगेर पुलिस ने बेगूसराय स्टेशन से दोनों को पकड़ा था। शुक्रवार को प्रेमी दिव्यांशु को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बेल मिल गई है। मोनी की पेशी शनिवार को हुई। 164 का बयान दर्ज कराने के बाद वह प्रेमी के साथ चली गई।

नौवागढ़ी की रहने वाली 22 साल की मोनी का उसके प्रेमी दिव्यांशु के साथ बीते 6 साल से अफेयर था। साल 2016 में वह 9वीं और दिव्यांशु दसवीं क्लास में थे और एक ही कोचिंग में पढ़ते थे। 2020 में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी। हालांकि दोनों के ही परिवार वालों ने इसे नहीं माना था।

दिव्यांशु का परिवार अभी भी इस रिश्ते से खुश नहीं है। दोनों अभी अपने एक रिश्तेदार के घर रह रहे हैं। 22 जून को दोनों दिल्ली जाने के लिए बेगूसराय स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।

Back to top button