टॉप स्टोरीज़

जन्माष्टमी पर ऐसे करे श्रीकृष्ण को प्रसन्न….56 भोग नहीं तो ये जरूर बनाए प्रसाद में….

रायपुर 18 अगस्त 2022। भाद्रपद की अष्टमी तिथि पर भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया था। कान्हा विष्णु जी के 8वें अवतार माने गए है। इस साल जन्माष्टमी 18 और 19 अगस्त 2022 दोनों दिन मनाई जाएगी। बाल गोपाल के जन्मोत्सव पर उनका विशेष श्रृंगार किया जाता है। उनके प्रिय प्रसाद माखन-मिश्री के साथ उन्हें छप्पन भोग अर्पित करने की भी परंपरा है। 56 भोग में लड्‌डू गोपाल के लिए कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। आइए जानते हैं 56 भोग में कौन से पकवान होते हैं और ये परंपरा कैसे शुरु हुई।

श्री कृष्ण के जन्म के बाद उन्हें धनिया की पंजीरी का भोग भी लगाया जाता है। इसके लिए आप धनिया पाउडर को घी के साथ अच्छी तरह से भून लें। इसमें बादाम, किशमिश, काजू और मिश्री मिलाकर इसका प्रसाद उन्हें अर्पित करें।

मखाने से बनी चीजें भी भगवान श्री कृष्ण को बहुत पसंद आती है। खासतौर पर जन्माष्टमी पर मखाने की खीर या फिर मखाना पाग का भोग जरूर लगाया जाता है। इसे बनाने के लिए आप मखाने को घी में भून लें। इसे दूध और चीनी के साथ पकाकर आप मखाना पाग बना सकते हैं।

कई त्योहारों के दौरान खीर बनाने के विशेष महत्व होता है। यह देसी मिठाई दूध, चावल और बादाम जैसे कई सारे ड्राईफ्रूट्स के साथ बनाई जाती है। भगवान कृष्ण को दूध से बनी हुई चीजें वैसे भी अधिक प्रिय है।

Back to top button