टॉप स्टोरीज़

3 की मौत : तेज रफ्तार स्कार्पियो खाई में गिरी, तीन की मौत, 3 की हालत गंभीर….जिओ कंपनी के कर्मचारी हुए भीषण हादसे का शिकार…

जगदलपुर 12 अप्रैल 2022। एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी, वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। हादसा उस जगदलपुर-बीजापुर NH-63 की है। नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो खाई में गिर गयी। मामला गीदम थाना क्षेत्र के सुरोखी पुलिस कैंप की है। सभी मृतक जिओ कंपनी के लिए काम किया करते थे। घायलों को गीदम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 3 मृतकों में 2 की मौत मौके पर हुई, जबकि  1 ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक जिओ कंपनी की टावर मेंटनेंस का काम करने वाले छह लोग एक स्कार्पियो में सवार होकर गीदम से बीजापुर की और आ रहे थे। तेज रफ्तार स्कार्पियो सुरोखी पुलिस कैंप के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गयी। घटना के बाद स्कार्पियो कई फुट गड्ढे में लुढ़क गयी। गहरी खाई की वजह से रेस्क्यू के काम में काफी दिक्कत आयी। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला जा सका।

मौके पर ही दो लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं चार लोगों को गीदम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जिसमें एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक में एक का नाम नंदो गाईन है, जो कांकेर के पखांजूर का रहने वाला है। हादसे के बाद गीदम पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जिस तरह के हादसा हुआ था, उसकी वजह से घायलों को निकालने में काफी वक्त लग गया।

Back to top button