अध्यातम

25 अक्टूबर का राशिफल : इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान…पढ़े आपका दिन कैसा होगा

मेष:    चंद्रमा आज के दिन आपके पंचम भाव में विराजमान होकर आपके बुद्धि कौशल को बढ़ाएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति आज के दिन हो सकती है। प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा लवमेट के साथ चले आ रहे मतभेद आज के दिन दूर हो सकते हैं।

वृषभ:

आज अपनी रचनात्मकता से आप कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर्स को प्रभावित कर सकते हैं। चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में स्थित होंगे इसलिए परिवार के लोगों के साथ भी अच्छा समय आप बिता सकते हैं। अपनी माता से अपने दिल की बातें इस राशि के जातक साझा कर सकते हैं। कुछ जातकों का वाहन खरीदने का ख्वाब आज पूरा हो सकता है।

मिथुन:

अपनी वाणी से आज कार्यक्षेत्र में आप कमाल कर सकते हैं, आपका कोई आइडिया आपके बॉस को पसंद आएगा जिससे उनकी नजरों में आपकी छवि सुधरेगी। इस राशि के कुछ जातक एडवेंचरस फिल्में आज के दिन देख सकते हैं। घर के वातावरण में सकारात्मकता लाने के लिए आप कोशिश करते आज के दिन नजर आ सकते हैं।

शनिदेव की कृपा का लाभ ले पाएंगे। आज भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके साथ रहेगा। गणेशजी की आराधना करें।

कर्क:

जल तत्व की राशि कर्क के जातकों के द्वितीय भाव में आज के दिन चंद्रमा के होने से सामाजिक स्तर पर इन्हें अच्छे फल मिलेंगे। यदि मीडिया और राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं तो अपनी बातों से लोगों का दिल जीत सकते हैं। कुटुंब में होने वाले किसी मांगलिक कार्य का न्योता आज के दिन आपको मिल सकता है।

आज के दिन भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ रहेगा। शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें।

सिंह:

चंद्र देव आज आपकी ही राशि में विराजमान रहेंगे इसलिए आत्मिक प्रसन्नता आपको महसूस हो सकती है। आज मन की चंचलता भी कम होगी जिससे बिगड़ते हुए काम भी बन सकते हैं। सिंह राशि के कुछ जातक अपने जीवनसाथी को प्रसन्न करने के लिए शाम के समय उन्हें डिनर पर ले जा सकते हैं, इससे वैवाहिक जीवन में संतुलन तो आएगा ही साथ ही आपको भी खुशी मिलेगी।

भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा। सूर्य की उपासना करें।

कन्या:

चंद्रमा आज के दिन आपके द्वादश भाव में विराजमान होंगे इसलिए आध्यात्मिक गतिविधियों से आपको लाभ हो सकता है। हालांकि आर्थिक पक्ष को लेकर कन्या राशि के लोगों को सावधान रहना होगा, आज यार-दोस्तों के साथ पार्टी करना आपको महंगा पड़ सकता है। कारोबारियों को किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है।

तुला:

आज आपके पास हारी हुई बाजी को जितने की क्षमता होगी, इसलिए कई स्रोतों से आज के दिन आप लाभ कमा सकते हैं। जो लोग शेयर बाजार में पैसा इनवेस्ट करते हैं उनको भी लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। कोई दबी हुई ख्वाहिश आज के दिन पूरी हो सकती है।

तुला राशि के जातकों का भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा। शिवलिंग पर जल अर्पित करें। पीपल में जल देने से शनि महाराज प्रसन्न होंगे।

वृश्चिक:

चंद्रमा आपके दशम भाव में विराजमान होकर आज आपके करियर पर प्रभाव डालेंगे। यदि अपना कारोबार करते हैं तो आज के दिन लाभ की स्थिति बन सकती है। यदि जॉब के लिए इंटरव्यू दिया था तो आज आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। पिता के साथ इस राशि के जातकों के संबंध आज के दिन सुधरेंगे।

भाग्य 88 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। बजरंग बाण का पाठ करें, शनि प्रतिकूलता से पाएंगे मुक्ति।

धनु:

बीते दिनों में जिन मानसिक परेशानियों से आपको गुजरना पड़ा है आज के दिन वो दूर हो सकती हैं। आपके नवम भाव में विराजमान चंद्रमा आपको मानसिक शांति प्रदान कर सकते हैं। धनु राशि के विद्यार्थियों को गुरुजनों का भी सहयोग प्राप्त होगा और शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी। कुछ जातकों को लंबी दूरी की यात्रा पर आज के दिन निकलना पड़ सकता है।

भाग्य 85 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। माता-पिता से आशीर्वाद लें।

मकर:

आज के दिन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, खासकर शाम के वक्त आज बाहर का खाना खाने से बचें नहीं तो पाचन तंत्र गड़बड़ा सकता है। अष्टम भाव में विराजमान चंद्रमा आपको अचानक से धन लाभ आज के दिन करवा सकते हैं। सामाजिक स्तर पर बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।

भाग्य 65 प्रतिशत तक आपका सहयोग करेगा। सरसों के तेल का दान करें, शनि साढ़ेसाती का प्रभाव कम होगा।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में आज के दिन अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए शाम के समय आपकी पसंद के भोज्य पदार्थ आपको परोस सकते हैं। कारोबारियों को भी आज के दिन लाभ मिल सकता है। बेवजह की चिंताओं से आज के दिन आपको मुक्ति मिल सकती है।

भाग्य का साथ 68 प्रतिशत तक रहेगा। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

मीन:

चंद्रमा आज आपके षष्ठम भाव में विराजमान रहेंगे इसलिए शत्रु पक्ष से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में अपनी बातों को किसी के साथ साझा करने से बचें नहीं तो भविष्य में नुकसान हो सकता है। इस राशि के कुछ जातकों को गले से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, ठंडे प्रदेशों में रहते हैं तो खानपान का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष के लोगों से बात करते समय गलत शब्दों के इस्तेमाल से बचें।

भाग्य का साथ 68 प्रतिशत तक रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाएं।

Back to top button