हेडलाइन

IG-SP कॉन्फ्रेंस शुरू: मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ले रहे है कॉन्फ्रेंस, दे सकते हैं कानून व्यवस्था पर कड़ी नसीहत

रायपुर 10 फरवरी 2024। मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय पहली बार आईजी SP की कॉन्फ्रेंस ले रहे है।  पुलिस मुख्यालय में हो रही IG एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा गृह मंत्री विजय शर्मा, DGP अशोक जुनेजा, चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन सहित अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद है।
बैठक में नक्सली समस्या कानून व्यवस्था सहित करीब डेढ़ दर्जन एजेंडे  पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुरुआती सेशन में आईजी SP को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कड़ी नसीहत पुलिस अफसरों को दे सकते हैं।

Back to top button