पॉलिटिकल

खैरागढ़, भोपालपट्टनम व भैरमगढ़ में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों पद कांग्रेस के खाते में …. दो महिला अध्यक्ष हुई निर्वाचित

राजनांदगांव/बीजापुर 5 जनवरी 2022। निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली अप्रत्याशित जीत के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर भी लगातार कांग्रेस का कब्जा हो रहा है।  खैरागढ़ नगर पालिका परिषद् और बीजापुर के दोनों निकाय क्षेत्र में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में कांग्रेस के शैलेंद्र वर्मा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले भाजपा-कांग्रेस में वोट टाई हो गये थे, जिसके बाद लॉटरी के जरिये निर्वाचन हुआ, जिसमें दोनों ही पद पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

उधर, बीजापुर जिले के दोनो निकाय चुनाव में कांग्रेस ने अपना क़ब्ज़ा जमाया। भोपालपटनम ,भैरमगढ़ में कांग्रेस के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने जीत दर्ज की है। दोनों जगहों पर महिला अध्यक्ष बनायी गयी है, वहीं उपाध्यक्ष की कुर्सी पुरूषों के खाते में गये हैं। भोपालपट्टनम में अध्यक्ष रिंकी कोरम और उपाध्यक्ष संतोष बोरे निर्वाचित हुए हैं। वहीं भैरमगढ़ अध्यक्ष पद पर सुखमती माँझी जीती है, जबकि उपाध्यक्ष जागेंद्र देवांगन बने हैं।

Back to top button