हेडलाइन

केदार जैन की मां का निधन : टीवी पर देख रही थी डिबेट….देखते-देखते बिगड़ी तबीयत… निधन पर शिक्षक व कर्मचारी संगठनों ने जताया शोक

रायपुर 26 अगस्त 2022। संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केदार जैन की माता का निधन हो गया। आज सुबह करीब 5.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कल शाम उनकी तबीयत अपने बेटे केदार जैन के टीवी डिबेट के देखने के दौरान बिगड़ी थी। हालांकि बाद में उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार भी हुआ, लेकिन उसके बाद आज तड़के उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। शिक्षक नेता केदार जैन की मां शांति जैन का आज शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक22 अगस्त से शुरू हुए इस आंदोलन के सिलसिले में केदार जैन रायपुर में ही थे। कल शाम उनका न्यूज चैनल पर डिबेट कार्यक्रम था।

केदार जैन का पूरा परिवार केशकाल के बहीगांव में टीवी पर केदार जैन का डिबेट शो देख रहा था। टीवी शो देखते-देखते अचानक से केदार जैन की मां शांति जैन की तबीयत बिगड़ गयी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने बीपी लो होने की बात कही। उन्हें अस्पताल में ही ड्रिप चढ़ाया गया और फिर अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गयी। पूरी रात वो अपने बेटे केदार जैन को याद करती रही। सुबह अचानक से फिर उनकी तबीयत बिगड़ गयी और सुबह 5.15 बजे उनका निधन हो गया।

Back to top button