मनोरंजन

मिशन रानीगंज : अक्षय कुमार के साथ दिखीं परिणीति चोपड़ा, फिल्म की प्रमोशन में..

नई दिल्ली14 सितम्बर 2023| जल्द ही बी टाउन डीवा परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. एक्ट्रेस की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बीच हाल में परी अक्षय कुमार के साथ अपनी आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज को प्रमोट करती दिखाई दी हैं. सोशल मीडिया पर स्टार्स का वीडियो सामने आया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं.

मिशन रानीगंज 

मिशन रानीगंज रियल लाइफ घटना पर आधारित है. फिल्म में परिणीति चोपड़ा और अक्षय कुमार ने लीड रोल में नजर आने वाले हैं. डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों स्टार पूजा एंटरटेनमेंट के ऑफिस पहुंचे थे.

दोनों का लुक है दमदार

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी साथ में कमाल की लग रही थी। अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा ने ट्विनिंग की थी। जहां अक्षय कुमार ने कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए अपना लुक कैजुअल रखा था, वहीं परिणीति चोपड़ा ने ट्रैडिशनल लुक कैरी किया था। अक्षय कुमार ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर के साथ ब्लैक स्नीकर्स पहने दिखे। वहीं परिणीति चोपड़ा ने ब्लैक कुर्ता पहना है। इसी वीडियो में परिणीति कुछ ऐसा पहने नजर आ रही हैं, जिस पर आपकी नजरें भी जरूर जाएंगी। 

पैरों पर रुकेगी आपकी भी नजर
सामने आए वीडियो में परिणीति चोपड़ा ने पीले रंग का रिबन पारों में बांध रखा है। एक्ट्रेस बाएं पैर पर बंधा ये धागा साफ नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद आप भी ये जरूर सोचेंगे कि क्या ये कोई नया फैशन है या फिर को सुपरस्टिशन। वैसे परिणीति ने ये धागा क्यों पहना है इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हो सकता है किसी मान्याता या शादी से पहले की किसी रस्म के चलते परिणीति ने ये धागा पैर में बांधा होगा। जल्द ही एक्ट्रेस की शादी होने वाली है। 

23 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम
23 सितंबर से ही शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत परिणीति की चूड़ा सेरिंमनी से होगी। सुबह 10 बजे परिणीति को चूड़ा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही 10 से दोपहर 1 बजे के बीच खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया है। चूड़ा सेरेमनी महाराजा स्वीट्स में हीगी। वहीं खाने का इंतजाम बॉलरूम के पास छत पर किया गया है। दोपहर 12 से 4 बजे तक इनर कोर्टयार्ड में लंच रखा गया है। इसके बाद शाम को एक थीम इनेंट हैं, जिसमें सभी 90 के दश्क वाले बॉलीवुड अंदाज में नजर आएंगे। ये कार्यक्रम 7 बजे से गोआवा गार्डेन में शुरू होगा। 

Back to top button