स्पोर्ट्सहेडलाइन

MS DHONI: पुलिस की वर्दी में नजर आए MS Dhoni, फैंस ने कहा- कैप्टन कूल के आगे तो सिंघम भी फेल

DHONI: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा जल्द ही आपको आईपीएल में देखने को मिलेगा। लेकिन उससे पहले धोनी कुछ नया करने वाले हैं। जिसकी एक झलक सामने भी आ गई है। क्योंकि अब तक आपने धोनी को क्रिकेट खेलते हुए कई बार देखा होगा। माही को आपने सेना के जवान के तौर पर भी देखा होगा। लेकिन अब धोनी जल्द ही आपको पुलिस अधिकारी के अंदाज में भी नजर आने वाले हैं।

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक थे। उन्होंने भारत को 2 विश्व कप दिलाएं। साल 2020 में 15 अगस्त का वह दिन था, जब इस महान क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी मैदान पर बल्लेबाज, विकेटकीपर, फील्डर और कभी-कभी गेंदबाज के रूप में भी दिखाई देते थे। हालांकि, एमएस धोनी का अब एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पुलिस ऑफिसर का रोल अदा करते दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें धोनी पुलिस अधिकारी बने हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि धोनी किसी एड शूटिंग के लिए पुलिस अधिकारी बने हैं। जो जल्द ही आप लोगों को देखने के लिए मिलेगी। लेकिन धोनी की यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

खास बात यह है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब धोनी पुलिस अधिकारी बने हो, इससे पहले भी एक बार उनकी ट्रैफिक पुलिस की यूनिफॉर्म में एक तस्वीर वायरल हुई थी। हालांकि धोनी की तस्वीर एक एड शूट की थी जहां वह ट्रैफिक पुलिस वाले बने दिखाई दे रहे थे, जबकि अब वह पुलिस अधिकारी बन नजर आ रहे हैं।

खास बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी भले ही एड शूट के लिए पुलिस अधिकारी बने हो। लेकिन धोनी असल जिंदगी में वह एक फौजी भी हैं। उन्हें पैरा फोर्स में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानक रैंक दी गई है, जिसको लेकर धोनी काफी सजग भी रहते हैं, इस रैंक के लिए धोनी कुछ समय के लिए सेना में ट्रेनिंग कर चुके हैं, उन्होंने जवानों के साथ कश्मीर में समय बिताया था।

महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया था। लेकिन वह अभी आईपीएल में खेलते हैं। इस साल भी धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। जिसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी है। माही की बैटिंग प्रैक्टिस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

Back to top button