टॉप स्टोरीज़वायरल न्यूज़

चंदा मामा के और करीब पहुंचा अपना चंद्रयान-3, पहली बार भेजी चांद की तस्वीरें, देखें

7 अगस्त 2023 इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3 latest news) से ली गई चांद की पहली तस्वीरों को शेयर किया है। चंद्रयान स्पेसक्राफ्ट ने (First video of the moon by Chandrayaan 3) इन तस्वीरों को 5 अगस्त को लिया था जिसे ‘LVM3-M4/चंद्रयान-3 मिशन’ ट्विटर हैंडल से रविवार रात को को ट्वीट किया गया। 45 सेकंड के वीडियो को जारी करते हुए इसरो ने लिखा, ‘5 अगस्त 2023 को चांद की कक्षा में जाते वक्त चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट से यूं दिखा चांद।’ वीडियो में चंद्रमा की सतह पर नीले, हरे रंग के कई गड्ढे दिख रहे हैं। इस बीच रविवार देर रात चंद्रयान 3 ने चांद ने कामयाबी के साथ चांद का चक्कर काटते हुए अपनी कक्षा बदली है।

ऑर्बिट बदलने के लिए चंद्रयान के इंजन कुछ देर के लिए फायर किए गए। इसरो ने बताया कि अब कक्षा को और कम करने का अगला ऑपरेशन 9 अगस्त 2023 को 13:00 से 14:00 बजे के बीच किया जाएगा। इससे पहले चंद्रयान 164 Km x 18,074 Km की ऑर्बिट में घूम रहा था।

22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान ने शनिवार शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। यान चंद्रमा की ग्रैविटी में कैप्चर हो सके, इसके लिए उसकी स्पीड कम की गई। स्पीड कम करने के लिए इसरो वैज्ञानिकों ने यान के फेस को पलटकर थ्रस्टर 1835 सेकेंड यानी करीब आधे घंटे के लिए फायर किए। ये फायरिंग शाम 7:12 बजे शुरू की गई थी

कि 22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान ने शनिवार शाम करीब सवा सात बजे चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था. इसरो ने रविवार 6 अगस्त को रात करीब 11 बजे चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई. यानी कि अब चंद्रमा के 170 किलोमीटरx4313 किमी की ऑर्बिट में है. यानी कि चंद्रयान ऐसी अंडार कक्षा में घूम रहा है, जिसमें उसकी चांद से सबसे कम दूरी 170 किलोमीटर और सबसे ज्यादा दूरी 4313 किलोमीटर है. ऑर्बिट बदलने के लिए चंद्रयान के इंजन कुछ देर के लिए फायर किए गए. इसरो ने बताया कि अब कक्षा को कम करने का अगला ऑपरेशन 9 अगस्त 2023 को 13:00 से 14:00 बजे के बीच किया जाएगा.

, अंतरिक्ष एजेंसी ने रविवार को भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 द्वारा ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीरें जारी कीं. 5 अगस्त, 2023 को चंद्र कक्षा प्रविष्टि (एलओआई) के दौरान चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान द्वारा देखा गया चंद्रमा, “मिशन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया. चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान, जिसने लगभग दो-तिहाई दूरी तय की इसरो के अनुसार, चंद्रमा अपने प्रक्षेपण के बाद से शनिवार को सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया |

Back to top button