क्राइम

CG: मासूम बेटे के साथ महिला ट्रेन के सामने कूदी… बच्चे की मौत, पारिवारिक कलह के बाद महिला ने उठाया आत्मघाती कदम

बिलासपुर 12 जुलाई 2023। बिलासपुर जिला में एक महिला ने अपने 6 साल के बेटे के साथ आत्महत्या करने ट्रेन के सामने कूद गई। इस दर्दनाक घटना में मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा हैं कि बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के घुरू-अमेरी में रहने वाली 26 साल की निशा मधुकर पेशे से तिफरा में कपड़े की दुकान चलाती थी। महिला ने अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे शादी कर ली थी। महिला के पहले पति से उसका एक 6 साल को बेटा देवांश पिता के साथ ही रहता था। बताया जा रहा हैं कि तीन माह पहले ही निशा अपने बेटे को साथ लेकर आई थी। बेटे के मां के पास आने के बाद उसका पहला पिता भी बेटे से मिलने उसके घर आने लगा था।

ये बात निशा के दूसरे पति को पसंद नही था। जिसे लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। बच्चें को लेकर हुए विवाद के बाद निशा अपने बेटे के साथ मंगलवार दोपहर लालखदान ओवरब्रिज की तरफ गई थी। इस दौरान दोनों काफी देर तक रेलवे ट्रैक के आसपास घूमते रहे। इसी दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गतौरा की ओर मालगाड़ी जा रही थी। अचानक महिला बच्चे को लेकर ट्रेन के सामने कूद गई, जिसके बाद बच्चा ट्रेन के सामने आ गया। जबकि महिला टकराकर दूर जा गिरी।

हादसे में मासूम बच्चें की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गया और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोको पायलट ने गाड़ी रोक कर जीआरपी को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद तोरवा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

Back to top button