क्राइम

CG – जब कोर्ट परिसर में वकील को महिला ने मारा थप्पड़, वकीलों के हंगामा के बाद पुलिस में FIR दर्ज, महिला की बेटी का केस लड़ने में वकील कर रहा था….

 

दुर्ग 24 फरवरी 2022 । दुर्ग जिला न्यायालय परिसर में उस वक्त हड़कंप मचा गया, जब गुस्से में तमतमायी एक महिला ने अपने ही बेटी के वकील को सबके सामने थप्पड़ मार दी। बेटी का केस लड़ रहे वकील पर महिला ने परेशान करने का आरोप लगाया है। उधर इस घटना का विरोध कर वकीलों ने कोतवाली थाना में पूरे घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पूरा घटनाक्रम दुर्ग के जिला न्यायालय का है। बताया जा रहा है कि जनकनंदीनी कौशिक नामक महिला की बेटी चंचल कौशिक का न्यायालय में दहेप प्रताड़ना का केस चल रहा है। महिला की बेटी का केस पिछले 7 सालों से वकील हरेन्द्र उमरे लड़ रहा है। महिला की माने तो उसकी बेटी चंचल कौशिक को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं, सेक्टर 6 भिलाई निवासी महिला ने सात साल पहले रायगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन रायगढ़ में किसी अधिवक्ता से पहचान नहीं थी, जिसके कारण उसने दुर्ग के हरेन्द्र उमरे को अपना वकील बनाया था। महिला का आरोप था कि केश लड़ने के नाम पर वकील उसे परेशान कर रहा था, जिसके चलते उसने बुधवार को कोर्ट परिसर में ही उसे थप्पड़ मारा गया।

उधर बुधवार दोपहर कोर्ट परिसर में हुए इस घटना के बाद अधिवक्ता संघ लामबंद हो गया। महिला के खिलाफ बुधवार को ही अधिवक्ता संघ ने सिटी कोतवाली दुर्ग का घेराव कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गयी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने वकील को थप्पड़ मारने वाली महिला के खिलाफ धारा 294, 323,506 के तहत अपराध दर्ज किया है।

Back to top button