टेक्नोलॉजी बिज़नेस

देश का सबसे सस्ता 5G फोन कल होगा लॉन्च, कीमत होगी 10,000 रुपये से भी कम…जानें क्या है इसकी खासियत….

नई दिल्ली 05 नवंबर 2022: Lava Blaze 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। इस स्मार्टफोन को कंपनी इंडियन मोबाइल कांग्रेस में पेश किया था। इसकी कीमत का खुलासा 7 नवंबर को होगा। डिवाइस ऐमेजॉन पर सेल के लिए आएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ये सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है। ब्रांड ने इसमें वाटरड्रॉप स्टाइल वाला नॉच दिया है।

देसी कंपनी Lava के सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन के चर्चें तो बहुत दिनों से चल रहे हैं। पिछले दिनों कंपनी ने स्मार्टफोन को Amazon पर लिस्ट कर के ये बता दिया था की कंपनी इस फोन को जल्द लांच करने वाली है। हालाँकि अब कंपनी ने अपने Lava Blaze 5G की लांच डेट की घोषणा कर दी है।

लावा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिये इस फोन की लांच डेट की घोषणा की है। Lava Blaze 5G अब 7 नवंबर 2022 को लांच होगा। कंपनी ने ये भी बताया है कि फोन लांच होने के बाद अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Lava Blaze 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 के साथ आएगा। इसमें आपको 6.51 -inch की स्क्रीन मिलेगी, जो HD+ रेज्योलूशन के साथ आती है। डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और Widevine L1 सपोर्ट के साथ आता है। जैसा की पहले ही बताया गया है स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है।

हैंडसेट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन रैम एक्सटेंशन फीचर को सपोर्ट करता है। ऑप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 50MP का है। फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। स्मार्टफोन को पावर 5000mAh की बैटरी से मिलती है।

इस फोन की कीमत 10,000 रुपये की रेंज में हो सकती है। जिसके कारण यह सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन बन सकता है।

इस साल की Indian Mobile Congress 2022 के दौरान लावा ने सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन लाने का ऐलान करा था। कंपनी ने अपने Lava Blaze 5G स्मार्टफोन को संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने प्रस्तुत भी किया था। लेकिन तब कंपनी ने बताया था कि वो इस फोन की टेस्टिंग कर रही है।

Back to top button