बिग ब्रेकिंग

दुल्हन की लिबास में जिस महिला की मिली थी लाश….पुलिस पहुंची उसके घर तक… पति के साथ निकली महिला रहस्यमयी तरीके से हो गयी थी गायब, जानिये क्या है इस घटना में अपडेट..

धमतरी 30 अगस्त 2022। दुल्हन के वेष में जिस महिला की लाश मिली थी, उसकी पहचान हो गयी है। पुलिस ने घटना के 5 दिन बाद पुलिस उस महिला के घर तक पहुंच गयी, जहां से वो अपने पति के साथ निकली थी और फिर रहस्यमयी तरीके से गायब हो गयी। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत की वजह की जानकारी जुटा सके। पुलिस ने बताया कि मृतिका 27 साल की सूरमा नागवंशी है जो अमलीपारा की रहने वाली थी, जिसकी शादी रुद्री क्षेत्र के विश्रामपुर में 2018 में हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद से महिला अपने पति साथ अपने मायके में ही रह रही थी। महिला की लाश केरेगाँव थाना के अमलीपारा के पास ही जंगल में मिली थी। कातिल ने उसका चेहरा कुचलकर पहचान छुपाने की कोशिश की थी। अब जहां महिला की पहचान हो चुकी है उसके बाद हत्या का कारण और कातिल तक पहुंचने का रास्ता पुलिस के लिए खुल गया है।

ज्ञात हो कि 25 अगस्त की सुबह चरवाहे ने केरेगांव थाना में आकर सूचना दी थी कि जंगल में लाश पड़ी हुई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला लाल रंग के साड़ी में सैंडल पहने हुए पड़ी हुई है। शव पुराने होने के कारण काफी बदबू भी आ रहा था…सर व चेहरे में कीड़े लग गये थे, जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने पर असमर्थता जाहिर की थी जिसके बाद इसे मेडिकल कॉलेज रायपुर रिफर किया गया।

वहां पोस्टमार्टम होने के बाद वापस लाकर स्वर्ग धाम सेवा समिति ने अंतिम संस्कार किया। अब जाकर उसकी शिनाख्त हुई है।आश्चर्य की बात है कि जिस गांव की वह महिला रहने वाली थी वहीं पास के जंगल में लाश मिलने के बाद भी इतने दिनों तक कैसे पहचान नहीं हो पाई थी। बहरहाल इस मामले में बहुत जल्द बड़ा खुलासा हो सकता है।

Back to top button