मनोरंजन

बॉलीवुड के इस एक्टर ने 60 साल पर रचाई दूसरी शादी, फैंस ने लिए मजे

मुंबई 26 मई 2023 एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में रुपाली बरुआ से शादी कर ली है। एक्टर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अब एक्टर की पहली पत्नी राजोशी विद्यार्थी ने उनकी शादी की खबर पर एक पोस्ट शेयर किया है। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि राजोशी का ये पोस्ट आशिष की दूसरी शादी से ही संबंधित है। इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस की भावनाएं नजर आ रही हैं, साफ पता चल रहा है कि आशीष की दूसरी शादी से राजोशी काफी हर्ट हैं, सोशल मीडिया पर राजोशी का ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस को हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं। आइए इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

दुखी हैं आशीष की पहली पत्नी राजोशी
राजोशी आशीष की दूसरी शादी से काफी दुखी हैं. अब उनका ये दुख सोशल मीडिया पर भी छलक गया है. 17 घंटे में राजोशी ने दो क्रिप्टिक पोस्ट किए हैं. जिससे ये लग रहा है कि वो फिलहाल कितनी आहत हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर उन्होंने स्टोरी शेयर की. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘सही व्यक्ति आपसे ये सवाल नहीं पूछेगा कि आप उनके लिए क्यों मायने रखते हैं. वो ये कभी वहीं करेगा जिसके बारे में वो जानते हैं कि उससे आपको तकलीफ होगी. इसे याद रखें.’

Back to top button