अध्यातम

आज का राशिफल : साल का आखिरी दिन आज कई राशियों की किस्मत चमकायेगा….देखिये आपकी राशि में क्या है आज खास

रायपुर 31 दिसंबर 2021। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 31 दिसंबर को शुक्रवार है और इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 31 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में सुधार के लिए किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वस्‍त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। तनाव से बचकर रहें।

वृष राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। यात्रा के योग हैं।

मिथुन राशि- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

कर्क राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। फिर भी धन की प्राप्ति‍ होती रहेगी।  माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यात्रा के योग हैं।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है। आत्‍मसयंत रहें।

कन्या राशि- सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खानपान के प्रति सतर्क रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।

तुला राशि- मन अशान्त हो सकता है। मन में नकारात्मकता से बचें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। पुराने मित्र का आगमन भी हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। सुखद समाचार म‍िलेंगे।

धनु राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। कारोबार के लिए पिता से धन प्राप्त हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से सम्पर्क हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता को कष्ट होगा। आत्‍मसंयत रहें।

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

कुंभ राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्त हो सकता है। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मीन राशि- मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। पैतृक व्यवसाय का विस्तार हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

Back to top button