क्राइम

शादी का झांसा देकर अभिनेत्री से करता था दुष्कर्म, पुलिस ने आरोप बिल्डर को किया गिरफ्तार…

मुंबई 14 सितम्बर 2022 : महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने एक अभिनेत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार रेप करने के आरोप में एक बिल्डर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी आदित्य अजय कपूर उपनगरीय बांद्रा में एक दोस्त के आवास पर 24 वर्षीय अभिनेत्री से मिला था। पीड़ित अभिनेत्री कुछ तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि कपूर ने कफ परेड इलाके में अपने आवास पर और गोवा में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से कहा, “जब अभिनेत्री ने शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने जोर देकर कहा कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए रखे। जब उसने मना किया, तो उसने गाली देना और मारपीट करना शुरू कर दिया। उसने पीड़िता के माता-पिता के फोन नंबरों पर अश्लील संदेश भेजे और उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुलिस से संपर्क किया।”

अधिकारी ने बताया कि आरोपी आदित्य अजय कपूर ने शादी का वादा कर महिला से शारीरिक संबंध बनाए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कपूर ने कफ परेड इलाके में अपने आवास पर और गोवा में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से इस मामले की जानकारी दी है।

कपूर को दुष्कर्म और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Back to top button