बिग ब्रेकिंग

शिक्षकों के खाली पद : प्रदेश में व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक के कितने पद खाली ? शिक्षा मंत्री ने जिलेवार दिये आंकड़े..

रायपुर 14 मार्च 2023। प्रदेश में अभी शिक्षकों के हजारों पद खाली हैं। विधायक लालजीत राठिया के सवाल के जवाब में मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विस्तार से जिलेवार व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षकों के खाली पदों जानकारी दी। हालांकि पदों पर भर्ती को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि पदों को भरने को लेकर समय सीमा नहीं बताया जा सकता है। देखिये किस जिले में व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षकों के कितने पद खाली हैं। सरगुजा और बस्तर में सबसे ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं, देखिये पूरी लिस्ट…

री लालजीत सिंह राठिया : क्या आदिम जाति विकास मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि :- (क) छत्तीसगढ़ प्रदेश में व्याख्याता /शिक्षक/सहायक शिक्षक के कितने पद रिक्त हैं, जिलावर पृथक-पृथक जानकारी देवें ? (ख) कब तक भर्ती पूर्ण कर ली जाएगी ?

आदिम जाति विकास मंत्री ( डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ) : (क) जानकारी संलग्न प्रपत्र अनुसार है। (ख) निश्चित समयसीमा बताया जाना संभव नहीं

Back to top button